16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

खुशखबरी! सोने की कीमत में आई गिरावट, जाने नई कीमत…

Delhi : अगर आप भी सोना(Gold) खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए यह ख़बर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। सोने की कीमत(Gold Price) में जबरदस्त गिरावट आई है। कीमतों में आई गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की नई कीमत जारी कर दी गई। इस खबर में हम आपको सोने की कीमत में आई गिरावट और नई कीमत के बारे में बताएंगे। आइये जानते है 10 ग्राम सोने की कीमत अब कितनी है।

124 रुपये गिरा सोना का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार विश्व स्तर पर कीमती धातु की कीमतों में आई गिरावट और रुपये की मजबूती के कारण सोमवार को सोने की कीमत में 124 रुपये की गिरावट आई। इसके बाद राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 46,917 हो गया। जबकि पिछले कारोबार में सोना 47,041 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वही दूसरी तरफ चांदी के भाव में 18 रुपये की मामूली गिरावट आई है। अब चांदी की कीमत 66,473 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Also Read:- Gold Jewellery Hallmarking: 15 जून के बाद घर में रखा सोना हो जाएगा बर्बाद ? जानें खरीद-बिक्री से जुड़ा ये नया नियम

सोना खरीदने वालों में खुशी की लहर

सोने के भाव में आई गिरावट के बाद सोना खरीदने वाले लोगों के बीच खुशी की लहर है। भारत में सोने के आभूषण पहनने का चलन है। भारतीय महिलाओं की पहली पसंद सोने के आभूषण होते है। ऐसे में सोने की कीमत में आई गिरावट का सभी फायदा उठाना चाहते है। इस समय डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में भी मजबूती आ रही है। इस कारण भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,808 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 25.47 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles