21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

घर बैठे चहरे पर निखार लाने के लिए अपनायें ये 5 घरेलू उपाय…

इस दुनिया में हर एक व्यक्ति खूबसूरत दिखना चाहता है। खूबसूरत दिखने के लिए लोग न जाने क्या-क्या करते है। हर कोई चाहता है की उसका चेहरा बेदाग और गोरा (How to make Face Fair) दिखाई दे। इसके साथ ही चेहरे (Face) पर ग्लो (Glow) भी नजर आये। परंतु सबकी ये ख्वाहिश पूरी नहीं होती है। कुछ लोगों के चेहरे का रंग सांवला(Fair) होता है, तो कुछ लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे होते है। गर्मियों के कारण कुछ लोगों के चेहरे काले (Fair Face) पड़ जाते है। अगर आप भी अपने चेहरे (Face) को गोरा बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

खान-पान पर दे ध्यान

हम जो कुछ खाते(Food) है, उसी से हमारे शरीर को ऊर्जा(Energy) मिलती है। उसी भोजन से हमारे शरीर का विकास होता है। इसलिए चेहरे की खूबसूरती का राज भी खाने में छिपा है। चेहरे का गोरा रंग और ग्लो भी हमारे भोजन पर निर्भर करता है। स्किन एक्सपर्ट्स (Skin Experts) भी कहते हैं कि चेहरे पर निखार के लिए ब्यूटी क्रीम्स(Beauty Creams) पर ध्यान देने की बजाय खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

इन घरेलू उपाय से चेहरा बनेगा गोरा (Face will become fair with these home remedies)
ब्लीच की तरह शहद का करें इस्तेमाल

शहद(Honey) उचित स्वास्थ्य के लिए जितना जरूरी है। उतना ही चेहरे के निखार के लिए भी। सही तरीके से शहद के इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को गोरा बना सकते है। शहद को अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लीजिए। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। यह एक ब्लीच की तरह काम करता है। साथ में स्किन को मॉश्चराइज भी करता है।

दही से करें मसाज

दही(Curd) खाने में जितनी अच्छी लगती है, उतनी ही ये चेहरे के लिए भी फायदेमंद है। दही में लैक्टिक एसिड( Lactic Acid) होता है, जो कि एक नेचुरल ब्लीच(Natural Bleech) है। हाथ में दही लेकर अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज कीजिये। बाद में गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लीजिए। आपको अपने चेहरे पर ग्लो बढ़ता हुआ तुरंत दिख जाएगा।

इस तरह से करें पपीते का उपयोग

वैसे तो स्वास्थ्य के लिए सभी फल(Fruit) लाभदायक है। सबके अपने अपने फायदे है। लेकिन पपीता एक ऐसा फल है। जो स्वास्थ्य के साथ त्वचा के लिए बेहद लाभकारी है। पपीते का एक टुकड़ा लें लीजिए। उसे अच्छी तरह से अपने चेहरे पर मलें। करीब दो-तीन मिनट बाद चेहरा धो लें।

कच्चे केले का पेस्ट लगाएं

केले(Banana) से भी चेहरे का निखार वापस लाया जा सकता है। इसके लिए आधे पके हुए केले को दूध(Milk) के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

Also Read:- 13 जुलाई को जया किशोरी का जन्मदिन,जानिये कितना कमाती हैं और कहां करती हैं खर्च…

सांवलापन दूर करता है टमाटर

अगर आप सांवलेपन से परे’शान हैं, तो टमाटर(Tomato) आपकी मदद करेगा। आप टमाटर या अंगूर के रस को अपने चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दीजिए। ऐसा रोजाना करने से चेहरे का सांवलापन दूर होता है।

डिस्क्लेमर- खबर में बताए गए सभी उपाय घरेलू नुस्खे है। इनका प्रयोग करने से पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles