15.5 C
New York
Sunday, May 19, 2024

Buy now

26/11 मामले में भारतीय सेना के साथ अमेरिका के इस सैनिक ने बचाई थी 157 लोगों की जान…..

26/11 मामले के बारे में तो आपने सुना ही होगा। वर्ष 2008 में आज ही के दिन अजमल कसाब (Ajmal Kasab) और उसके कुछ साथियों ने मुंबई में स्थित ताज होटल (Taj Hotel) पर कुछ ऐसा किया था। जिसे भारत का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं सकता। समुद्री रास्ते से पाकिस्तान (Pakistan) से आये अजमल कसाब और उसके साथियों ने 166 लोगों को इस दुनिया से अलविदा कर दिया था। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि 26/11 मामले में कई लोगों को जीवन दान देने वाले व्यक्ति का क्या नाम है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

157 लोगों को दिया जीवन दान

26/11 मामले में 166 लोग इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं दूसरी तरफ लगभग 600 लोग अस्पताल पहुंचे थे। इस मामले में अजमल कसाब (Ajmal Kasab) और उसके कई साथी शामिल थे। क्या आपको पता है कि अजमल कसाब के साथियों को इस दुनिया से अलविदा करने वाले व्यक्ति का नाम क्या था। आपको बता दें कि अजमल कसाब के साथियों को इस दुनिया से अलविदा करने वाले व्यक्ति का नाम कैप्टन रवि धर्निधिरका (Ravi Dharnidharka) है। उन्होंने ताज होटल से 157 लोगों को जीवन दान देने का काम किया था।

26/11 मामले के हीरो रवि धर्निधिरका को आज भी कई लोग करते हैं याद

26/11 के हीरो रवि धर्निधिरका (Ravi Dharnidharka) यूएस में रहते थे। उनका परिवार मुंबई के बधवार पार्क के पास रहता है। उनके रिश्तेदार भी मुंबई में ही रहते हैं। साल 2004 से 2008 के बीच रवि इराक के फालूजा शहर में सेवा दे रहे थे। इसी वजह से वह 4 साल तक भारत नहीं आ सके थे। इराक (Iraq) मामले के बाद ही उन्होंने भारत (India) आने का निर्णय लिया था। वह भारत में एक तरह से छुट्टियां बिताने आया करते थे।

Also Read:- महाराष्ट्र के अमरावती मामले में शिवसेना नेता समेत 4 लोगों को पुलिस ने धरा !

पिकनिक मनाने आए थे मुंबई

वर्ष 2008 में बहुत दिनों के बाद रवि मुंबई आए थे। घर में कुछ दिन रहने के बाद उन्होंने ताज होटल (Taj Hotel) में डिनर करने का निर्णय लिया था। भाई और अंकल के साथ रात के समय वो डिनर करने के लिए ताज होटल गए थे। ताज होटल में भारतीय एवं विदेशी लोग अपने परिवार के साथ डिनर कर रहे थे। इसी समय होटल में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानने के बाद सब कुछ अस्थिर हो गया। रवि के चचेरे भाई ने बताया कि ताज होटल में कुछ लोग प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद ही उन्होंने उसमें डिनर कर रहे कई लोगों की मदद की।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles