16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Subrata Roy के निधन के बाद क्या रुक जाएगी सहारा इंडिया पर होने वाली कार्रवाई? सेबी चीफ ने किया साफ

Subrata Roy: सहारा इंडिया (Sahara India) के संस्थापक सुब्रत रॉय सहारा (Subrata Roy) अब इस दुनिया में नहीं रहें। सुब्रत रॉय निधन के बाद यह सवाल लोगों के मन में है की क्या उनके निधन के बाद सहारा इंडिया पर होने वाली कार्रवाई रुक जाएगी? लोगों के इस संसय को सेबी (SEBI) ने दूर कर दिया है। सेबी ने यह साफ़ कर दिया है यह केस बंद नहीं होगा। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) इस मामले में कहा कि ये मामले किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। यह सहारा के दो कंपनीयों के खिलाफ चल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा नियुक्त समिति जो भी निर्देश देगी, हम उसका पालन करेंगे। सहारा के निवेशकों को पैसा लौटने के बारे में उन्होंने कहा की जिन लोगों ने उचित दस्तावेज पेश किए है उनका पैसा लौटा दिया जायेगा।

सेबी ने किया साफ़, लोगों का पैसा लौटानी की प्रक्रिया चलती रहेगी

आपको बता दें कि सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लोगों को कुल 25 हजार करोड़ रुपये वापस किए जाने हैं। इस मामले में सेबी ने यह बात स्पष्ट किया है की एक व्यक्ति के चले जाने से यह केस बंद नहीं होगा। हमारा केस सहारा कंपनी के खिलाफ है। लोगों को पैसा लौटने की प्रक्रिया चलती रहेगी।

Subrata Roy: सेबी और सहारा समूह के बीच चल रही लंबी लड़ाई

सेबी और सहारा समूह के बीच लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। इस मामले में सहारा के फाउंडर सुब्रत रॉय को दो साल की जेल भी हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेबी को लगभग 3 करोड़ निवेशकों का पैसा वापस करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। माधबी पुरी बुच ने कहा कि कई बार विज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा जिन लोगों ने उचित दस्तावेज पेश किए, जांच के बाद उनका पैसा वापस किया जा चुका है। आगे भी हम यही प्रक्रिया जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें: हर महीने पत्नी को इतने पैसे देते हैं Mohammed Shami, बोली, “नहीं हो पाता गुजारा”

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles