16.2 C
New York
Thursday, May 16, 2024

Buy now

सोने से पहले जरूर फॉलो करें यह 5 Beauty Tips, मिलेगी ग्लोइंग और हैल्थी स्क्रीन

Beauty Tips In Hindi: लोग अपनी स्क्रीन का विशेष ध्यान रखते हैं। अपने चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए वह क्या कुछ नहीं करते। अपने लोगों को कई सारी प्रोडक्ट्स और ब्यूटी टिप्स आजमाते हुए देखा होगा। हम दिन में तो अपने स्किन का ध्यान रखते हैं। मगर रात को सोने से पहले हम लापरवाही कर बैठते है। हालांकि हमें अपने स्क्रीन की देखभाल दिन में तो करनी ही चाहिए मगर रात में भी स्क्रीन का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी।

लेकिन हम रात को स्क्रीन (Skin) और बालों का ध्यान रखने में थोड़ी लापरवाही करते हैं। जो की बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ब्यूटी टिप्स देने जा रहे हैं जिसे आप सोने से पहले जरूर अपनाइए। बताए गए इन 5 ब्यूटी टिप्स को अपनाने से आपको काफी फायदा मिलेगा। आपके स्क्रीन और बालों पर भी इसका खास असर दिखेगा।

5 Beauty Tips: सोने से पहले चेहरा धोना ना भूले

यदि हम अपने स्किन और चेहरे (Face) की अच्छे से देखभाल करेंगे तो इसका असर आपको खुद-ब-खुद दिखाई देगा। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए रात में सोने से पहले पानी से अपने फेस को धोना ना भूलें। यह आपके स्क्रीन पर जमी धुल-मिट्टी को हटाएगा। ठंडे पानी से चेहरे को धोने से स्क्रीन के पोर्स भी खुलेंगे।

5 Beauty Tips
5 Beauty Tips

5 Beauty Tips: आंखों का रखें खास ध्यान

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आंखें बाकी अंगों से ज्यादा संवेदनशील होती है। इस वजह से आंखों का खास ध्यान रखना जरूरी है। डार्क सर्कल और आंखों के पास हो रही झुर्रियों को दूर करने के लिए आई क्रीम का इस्तेमाल करें। रात को सोने से पहले आई क्रीम लगाएं और आई ड्रॉप डालना ना भूलें। इससे आंखों को काफी आराम मिलेगा।

हर्बल फेस मास्क का करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले हर्बल फेस मास्क (Herbal Face Wash) का इस्तेमाल करना अपने स्क्रीन के देखभाल करने का बेस्ट तरीका है। हर्बल फेस मास्क के इस्तेमाल से आपका चेहरा ग्लोइंग होता है साथ ही चेहरे में नमी भी आती है। आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन जैसी कई प्राकृतिक फेस मास्क का इस्तेमाल अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।

5 Beauty Tips
5 Beauty Tips

सोने से पहले मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

सोने से पहले स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल आपके शरीर की नमी को लॉक करती है। जिससे स्किन को रूखेपन से छुटकारा मिलता है। और आपकी स्किन मुलायम होती है। इस वजह से यह बेहद जरूरी है कि रात में सोने से पहले आप अपनी स्क्रीन पर नारियल तेल, क्रीम या कोई लोशन लगाकर सोए। इससे आपकी स्किन हेल्दी होगी।

बालों का भी रखें ध्यान

स्क्रीन के साथ-साथ अपने बालों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। रात में सोने से पहले अपने बालों की अच्छे से मसाज करें इससे आपको दिन भर की थकान से छुटकारा मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी। जिसका असर आपकी स्किन पर साफ दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें: घर बैठे चहरे पर निखार लाने के लिए अपनायें ये 5 घरेलू उपाय…

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles