10 C
New York
Sunday, April 28, 2024

Buy now

गर्मियों में डायबिटीज मरीजों के लिए 4 हेल्दी ड्रिंक्स, जो शुगर लेवल को नहीं बढ़ने देंगे!

Summer drinks for diabetes: गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम और कोल्ड्रिंक की चाह बढ़ जाती है।

लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए इन (Summer drinks for diabetes) चीजों का सेवन खतरा बन सकता है।

इनमें मौजूद शुगर और कैलोरी ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती हैं।

लेकिन चिंता मत कीजिए!

गर्मियों में भी आप कई हेल्दी ड्रिंक्स का आनंद ले सकते हैं जो ,

आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करेंगे।

Summer drinks for diabetes: आइए जानते हैं इन 4 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

1. मेथी का पानी:

  • रातभर मेथीदाना को पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह इस पानी में थोड़ा-सा नींबू का रस मिलाएं और पीएं।
  • मेथी का पानी डायबिटीज कंट्रोल में मददगार होता है।
  • मेथी के बीजों में सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है जो आंतों में शक्कर को सोखने की स्पीड कम कर देता है।
2. गिलोय का शर्बत:
  • आयुर्वेद में गिलोय के कई फायदे गिनाए गए हैं।
  • यह इम्यूनिटी बढ़ाता है और डाइजेशन भी सुधारता है।
  • कुछ स्टडीज में गिलोय को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में कारगर पाया गया है।
  • गिलोय का शर्बत पीने ना केवल डायबिटीज कंट्रोल में रहेगा बल्कि आप रिफ्रेश भी महसूस करेंगे।
3. दालचीनी की चाय:
  • इस स्वादिष्ट मसाले में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो इंसुलिन की तरह काम करते हैं।
  • दालचीनी की चाय पीने से मूड रिफ्रेश होगा और दालचीनी के ग्लाइकोजेन ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने का काम करेंगे।
4. सीजनल सब्जियों की स्मूदी:
  • गर्मियों में ककड़ी, पालक, पुदीने, लौकी और हरे सेब को एकसाथ पीसकर स्मूदी बनाएं।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट्स, डाइटरी फाइबर और विटामिंस से भरपूर ड्रिंक हो जो डायबिटीज कंट्रोल में मदद करता है।
Summer drinks for diabetes: इन ड्रिंक्स के अलावा
  • खूब पानी पीएं: गर्मी में डिहाइड्रेशन ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
  • नियमित व्यायाम करें: व्यायाम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
  • स्वस्थ आहार खाएं: डायबिटीज के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार का सेवन करें।

इन tips को फॉलो करके आप गर्मियों में भी डायबिटीज कंट्रोल में रख सकते हैं।

यह भी ध्यान रखें:
  • इन ड्रिंक्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।
  • डायबिटीज के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं का सेवन नियमित रूप से करते रहें।

ये भी देखें:-

Diabetes: बस हर रात करें ये काम डायबिटीज से तुरंत मिलेगा छुटकारा!

भारत में शराब पीने वाली लड़कियां किस राज्य में है ज्यादा?

RBI का बड़ा झटका! इस बैंक में फंसे आपके पैसे, निकासी पर लगी रोक, जानिए क्या करें?

Summer drinks for diabetes
Summer drinks for diabetes

 

ये भी देखें:-

हिंदुओं ने क्यों कर दिया मुसलमानों के बायकॉट का एलान कारण जान आप भी हो जाएँगे हैरान.!

 

Jhahttps://onews.in/
Content Writer | Video Journalist | O News हिंदी-No Favour,No Fear

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles