17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Bihar के इस शहर में की जायेगी ‘Black Potato’ की खेती! America से 1500 रुपए किलो मंगवाए गए बीज…

Black Potato यानी काले आलू की खेती आमतौर पर दक्षिण अमेरिका के एंडिज पर्वतीय क्षेत्रों में की जाती है। इस आलू में कई आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं। ये आलू काफी पौष्टिक माने जाते हैं। इनकी खेती अभी तक भारत में शुरू नहीं हुई है। लेकिन बिहार में इनकी खेती शुरू होने वाली है। इसकी खेती प्रयोग के तौर पर बिहार के गया में शुरू की गई है। गया के प्रगतिशील किसान आशीष सिंह ने इसकी ट्रायल खेती 14 किलो किलो आलू के साथ शुरू की है। ब्लैक पोटैटो गया के टिकारी प्रखंड क्षेत्र के गुलरियाचक गांव में प्रयोग के तौर पर लगाया गया है।


1500 रुपए प्रति किलो है बीज की कीमत!

किसान आशीष ने बताया कि 14 किलो Black Potato का बीज अमेरिका से मंगाया है, जोकि1500 रुपए प्रति किलो पड़ा है। अमेरिका के बाजार में इसकी कीमत 3-4 डालर प्रति किलो है। साथ ही बताया कि इसकी खेती आम आलू की तरह ही की जाती है और तीन महीने में फसल आ जाती है. ट्रायल के तौर पर इसकी शुरुआत कर रहे हैं. प्रयोग सफल रहा तो इसे बड़े पैमाने पर फैलाने की तैयारी है। इस आलू की उपरी सतह काला, तो आंतरिक भाग गहरे बैंगनी रंग का होता है यह आलू कई औषधीय गुण होने के कारण सफेद आलू की तुलना में अधिक स्वास्थ लाभ देता है।

Read More: Health News: रोज ये तीन एक्सरसाइज करने से होगें ये फायदे…

Black Potato
Black Potato के फायदे हैं अनेक!

आपको बता दें की काला बैगनी आलू विशेष रूप से एंथोसायनिन नामक पालीफेनोल एन्टीआक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। उच्च एंथोसायनिन का सेवन स्वास्थ्य कोलेस्ट्रॉल के स्तर, बेहतर दृष्टि और हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह के कम जोखिम सहित कई लाभों से जुड़ा रहता है। इस आलू से रक्तचाप और रक्त वाहिका स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। यह आंशिक रूप से उच्च पोटेशियम सामग्री पाए जाने के कारण होता है। इसमें सफेद आलू से अत्याधिक पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड सुगर के लिए बेहतर है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles