21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

मानसून में क्या खायें ओर क्या न खायें?

मानसून के आते ही तन मन में अलग ही तरह की ताजगी का अनुभव होता है। मानसून अपने साथ ठंडी-ठड़ी बारिश लेकर आता है। भला बारिश में भीगना किसको अच्छा नहीं लगता है। प्रकृति में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छाई रहती है। सब जगह खुशहाली ही छाई रहती है। लेकिन ये बारिश अपने साथ ढेर सारी मौसमी बीमा रियां लेकर आता है। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए संतुलित आहार खाना बहुत जरूरी है। आज हम आपको बताएंगें की मानसून में क्या खायें ओर क्या न खायें?

मसालेदार और ऑयली फ़ूड खाने से बचें

बारिश का मौसम आते ही जीभ स्वाद मांगने लगती है। बारिश के मौसम में पकोड़े और समौसे खाने का अलग ही आंनद है। मगर इस तरह के मसालेदार और ऑयली खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। बारिश के मौसम में मसालेदार भोजन अधिक खाने के कारण पेट से जुड़ी बीमा रियां हो सकती है।

ताजा पका हुआ खाना ही खाएं

खाना तो हमेशा ताजा पका हुआ ही खाना चाहिए। बासी भोजन करने से कई प्रकार की सम स्या आ सकती है। बारिश के मौसम में तो खासतौर पर ताजा भोजन ही करना चाहिए। इसके साथ ही इस मौसम में संतुलित भोजन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। बारिश के मौसम में सी-फूड खाने से परहेज करें।

हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचें

वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। डॉक्टर भी हरी सब्जियां खाने की सलाह देते है। लेकिन बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां नहीं खानी चाहिए। उमस बढ़ने के कारण हरी पत्तेदार सब्जियां जल्द ही खराब हो जाती है। इसके अलावा मौसम में नमी होने के कारण ये कीटा णुओं के प्रजनन के लिए आदर्श जगह बन जाते है। इसलिए मानसून के समय पालक, फूलगोभी और पत्ता गोभी जैसी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

Also Read:- देखें अनुष्का के सामने पढ़ाई के मामले में कहीं नहीं टिकते विराट कोहली…

मसाले वाली चाय पिएं

बारिश में चाय पीने का अलग ही आंनद है। चाय इस मौसम में गले का ध्यान रखती है। वैसे भी उमस के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में तरल पदार्थ का सेवन करते रहना चाहिए। मसाले वाली चाय के लिए ये मौसम सबसे अच्छा है। मसाला चाय में दालचीनी, तुलसी, अदरक, इलाइची जैसी चीज़ों का इस्तेमाल ज़रूर करें, ताकि संक्र मण से बचे रहें।

साफ पानी पिएं

बारिश के मौसम में चारों तरफ पानी ही पानी होता है। मगर ये साफ हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए इस मौसम में साफ पानी ही पिएं। साफ पानी पीना स्वास्थ्य के लिए ठीक है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles