16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Jawaharlal Nehru: ‘नेहरू की 127 गलतियां’ के जरिए अतीत में हुई गलतियों पर प्रकाश डालने कि कोशिश

Jawaharlal Nehru: “नेहरू की 127 गलतियां” पुस्तक जवाहरलाल नेहरू की ऐतिहासिक गलतियों का उल्लेख करती है। यदि यह गलतियां नहीं होती तो भारत का इतिहास कुछ और होता। स्वतंत्रता से पहले और स्वतंत्रता के बाद जवाहरलाल नेहरू भारत के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक रहे। वे कई सालों तक देश के प्रधानमंत्री भी रहें। इस दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की। मगर उनसे कुछ ऐसी गलतियां भी हुई जो भारत के इतिहास को अभी भी कचोटती है। यदि यह गलतियां आज नहीं हुई होती तो भारत का इतिहास कुछ और होता। रजनीकांत पुराणिक की किताब “नेहरू की 127 गलतियां” भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की इन्हीं गलतियों पर प्रकाश डालता है।

Jawaharlal Nehru: नेहरु की 127 गलतियां

इस पुस्तक में नेहरू से संबंधित सभी घटनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक में विस्तार से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नेहरू से कहां और कैसे गलती हुई। इस पुस्तक में कुछ मुद्दों को अत्यंत गहन विश्लेषण के साथ पेश किया गया है। उदाहरण के लिए पार्टी में अन्य दिग्गजों की उपेक्षा कर स्वयं अध्यक्ष बनने के लिए आक्रामक अभियान चलाना, कश्मीर का मुद्दा, चीन के मामले में हुई गलती, पूर्वोत्तर की उपेक्षा, राज्यों का अस्त-व्यस्त गठन, इतिहास में छेड़छाड़ को दूर न करने की प्रति शिथिलता, समाजवादी आग्रह से अर्थव्यवस्था पर आघात करने से लेकर उस गोवा की विलंबित मुक्ति का भी उल्लेख किया गया है। इस पुस्तक का अनुवादक अच्छा है। भाषा एवं शैली भी सरल है।

इस पुस्तक में नेहरु की तमाम गलतियों और लापरवाहियों पर प्रकाश डाला गया है। इस पुस्तक का उद्देश नेहरु की आलोचना करना नहीं है बल्कि उन भूलों की जानकारी देना है जिनके कारण देश का इतिहास आज कुछ और है। नेहरू की इन गलतियों को दबाया गया है या तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। इस पुस्तक में उन गलतियों पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है ताकि वही गलती दोबारा ना हो और भारत का भविष्य उज्जवल हो सके।
नेहरू की 127 गलतियां को रजनीकांत पुराणिक ने लिखा है। इस पुस्तक के प्रकाशक प्रभात पेपरबैक्स हैं। इस पुस्तक की कीमत 750 रुपए है।

यह भी पढ़ें :World Cup 2023: भारत के सेमीफाइनल मैच के दौरान हुई बारिश तो क्या होगा अंजाम? जानिए क्या है ICC का नियम?

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles