Chandrayaan-3

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग ने भारत को गौरवांवित होने का मौका दिया। Chandrayaan-3 के सफल लैंडिंग के बाद हर तरफ भारत की ही चर्चा हो रही है। आपको बता दे की भारत चाँद की दक्षिणी धुर्व पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। यह भारत के लिए एक बड़ी बात है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद लोगों में एक अलग तरह का उत्साह है। लोग सोशल मीडिया पर अपनी इस ख़ुशी का इजहार करते हुए भी नजर आ रहे है। मगर सोशल मीडिया पर आयी एक तस्वीर ने तबाही मचा दी है। आपको बता दे की इन दिनों सोशल मीडिया यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह एक 3D तस्वीर है जिसमें एक मूर्ति दिखाई दे रही है। ऐसा कहा जा रहा है की चंद्रयान 3 ने चाँद से माता की मूर्ति की तस्वीर निकाली है।

चंद्रयान 3 ने निकाली देवी की मूर्ति

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर यह दावा किया गया है की चंद्रयान 3 द्वारा चाँद से देवी की मूर्ति की तस्वीर लाई गयी है। इस तस्वीर में देवी की मूर्ति दिखाई गयी है। तो चलिए जानते है क्या है इस तस्वीर की सच्चाई। आपको बता दे की इसरो की ऑफिसियल वेबसाइट पर भी इस तस्वीर से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहीं है। तो चलिए जानते है क्या है तस्वीर का असली सच?

क्या है मूर्ति का असली सच

मगर आपको बता दे की रूस की इस वेबसाइट ‘ट्रेना बुलगारिया’ पर यह तस्वीर शेयर की गयी है। आपको बता दे की 28 अगस्त 2023 को यह तस्वीर शेयर की गयी थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,”चंद्रमा पर एक दिन ऐसा दिखता है”। इसके अलावा कुछ और वेबसाइट पर यह तस्वीर शेयर की गयी है। मगर इस 3D तस्वीर में माता की मूर्ति नहीं दिखाई दे रही है। कुछ वेबसाइट ने यह भी कहा है की यह फोटो वास्तविक नहीं है।

यह भी पढ़ें: