28.6 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

Fact Check: जानिए Sonam Kapoor के न्यू बॉर्न बेबी की वायरल तस्वीर के पीछे का सच?

Bollywood Fact Check: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की प्रेगनेंसी (Pregnancy) की खबर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। सोनम की प्रेगनेंसी से रिलेटेड कुछ तस्वीरें (Pictures) भी अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होती रहती हैं। परंतु फिलहाल सोनम कपूर की एक तस्वीर इंटरनेट (Internet) पर तेज़ी से फ़ैल रही है। इस तस्वीर में सोनम अस्पताल (Hospital) के बेड पर लेटी हुई है और उनकी गोद में एक न्यू बोर्न बेबी (New Born Baby) दिख रहा है। तस्वीर में सोनम बेबी के साथ मुस्कुराती नजर आ रही  हैं। सोनम कपूर की इस तस्वीर में कितनी सच्चाई है आइए आपको बताते हैं।

यह है तस्वीर का सच

इस तस्वीर का सच जाने बगैर लोग सोनम कपूर को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। और साथ ही उनके बच्चे पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। सोनम की यह तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। और अब बिल्कुल सच लग रही है। पर इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और है जो हम आपको बताने जा रहे हैं। सोनम कपूर की यह तस्वीर बिल्कुक नकली है। जिसे एडिट (Edit) किया गया है। सोनम की इस तस्वीर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। यह दो तस्वीरों को जोड़कर बनाया गया है। यानी कि सोनम की डिलीवरी (Delivery) की खबर बिल्कुल झूठी है।

Fact Checked

सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को खुल कर जी रही है और अभी डिलीवरी के वक्त से काफी दूर है। सोनम ने इस साल मार्च में अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया था। और इसके बाद भी सोनम कपूर लगातार अपनी बेबी बंप को इंजॉय करते हुए नजर आती रहती हैं। इस दौरान वह कई अलग तरह के फोटोशूट्स (Photoshoot) करवाती हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होती रहती हैं।

Also Read : Bollywood के तीनों खानों को पीछे छोड़ Akshay Kumar बने Most Popular Male Star!

हाल ही में हुई Sonam Kapoor की गोद भराई

हाल ही में सोनम कपूर ने पति आनंद अहूजा, बहन रिया कपूर और परिजनों के उपस्थिति में अपनी गोद भराई (Baby Shower) की रस्म पूरी की थी। सोनम की गोद भराई की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर हर तरफ छाई हुई है। सोनम और आनंद 8 मई 2018 को एक पारंपरिक आनंद कार्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। और बीते मार्च में दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वे एक साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles