21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Anil Kapoor को लेकर आई ये ख़बर….

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) से जुड़ी एक बहुत ही अहम खबर आ रही है। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता है। जिन्हें सभी वर्ग के लोग पसंद करते हैं। अनिल कपूर इन दिनों जर्मनी (Germany) की सड़कों पर देखे जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल के माध्यम से एक वीडियो (Video) जारी किया है। वीडियो के माध्यम से अनिल कपूर अपने स्वास्थ्य (Anil Kapoor Health) के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं। अनिल कपूर के बारे में जानकारी मिलने के बाद उनके फैंस खुश नजर नहीं आ रहे हैं।

अनिल कपूर के फैंस कर रहे हैं सवाल

अनिल कपूर (Anil Kapoor) द्वारा वीडियो जारी करने के बाद ही उनके फैंस लगातार यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है? वे जर्मनी में क्या कर रहे हैं? वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग वीडियो देख कर आनंद ले रहे हैं। देखने की बात यह है कि आखिर अनिल कपूर अपने फैंस को कब तक जवाब देते हैं। क्योंकि उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है? फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने अभी तक किसी भी फैंस को जवाब नहीं दिया है।

जर्मनी क्यों गए हैं अनिल कपूर

अनिल कपूर वीडियो जारी करते हुए इस बात की जानकारी देते हैं कि उन्हें एक बीमा री हुई थी। वीडियो में अनिल कपूर काले रंग का कोट पहने नजर आ रहे हैं। सिर पर काले रंग की टोपी और ट्राउजर पहने जर्मनी की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि आज उनका आखरी दिन है। अनिल कपूर आगे लिखते हैं कि “स्नो पर एक परफेक्ट वॉक। जर्मनी में लास्ट डे। मैं अपने लास्ट ट्रीट मेंट के लिए Dr. Muller से मिलने जा रहा हूं।”

Also Read:- KGF अभिनेता यश से आमिर खान ने मां गी बार-बार माफी !

https://youtu.be/nvvx1096-D4

सेहत को लेकर रहते हैं सजग

अनिल कपूर एक ऐसे अभिनेता है। जो सेहत को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अनिल कपूर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। अनिल कपूर समय-समय पर इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से बातचीत करते रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे तस्वीरें और वीडियोस भी लोगों के बीच साझा करते रहते हैं। आपको बताते चले कि अनिल कपूर ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उन्हें हुआ क्या है? संभवतः ही मशहूर कलाकार इला ज कराने के लिए विदेश जाते हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles