28.4 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

“जिन होटलों में पिता थे सफाईकर्मी, मैंने उन्हें ही खरीद लिया !” सुनील शेट्टी ने खुद बताई अपनी कहानी..

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है। वह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लोग प्यार से सुनील शेट्टी को अन्ना के नाम से भी बुलाते है। सुनील शेट्टी ने एक से बढ़कर एक अच्छी फिल्में की है। 90 के दशक में उनकी एक अलग ही पहचान थी। सुनील शेट्टी फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बने रहते है। आज हम आपके लिए सुनील शेट्टी से जुड़ी एक ख़बर लेकर आये है। आइये आपको पूरी खबर विस्तार से बताते है।

सुनील शेट्टी के पिता कभी थे सफाईकर्मी

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने बॉलीवुड में अपना कदम साल 1992 में रखा था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ‘बल वान’ था। सुनील शेट्टी ने करोड़ों की संपत्ति बनाने के साथ ही फिल्मों में एक अलग पहचान भी बनाई है। जबकि बाद में उन्होंने बिजनेस की दुनिया से भी ख़ूब कमाई की। वह अब भी बिजनस से अच्छी ख़ासी कमाई करते हैं। इन सबके पीछे उनकी प्रे रणा उनके पिताजी है। सुनील शेट्टी के पिता बिजनेस में नाम कमाने के साथ संघ र्ष और गरीब से भी गुजरे थे। सुनील के पिता वीरप्पा (Veerapa Shetty) कभी सफाई कर्मी थे। वे जब मुम्बई अये थे तब वो 9 साल के थे।

सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर पहुंचे इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ के शो में

सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ (India’s Best Dancer 2) में पहुंचे थे। सुनील शेट्टी ने शो के मंच पर बताया कि मेरे पिताजी जब मुंबई आये थे। तब पिताजी ने सफाई करने का काम किया था। वे सफाईकर्मी थे। सुनील ने यह भी कहा कि उनके पिता को उस काम पर कभी भी श र्म नहीं आई। क्योंकि वो उनके संघ र्ष के दिन थे । पिता के बारे में बाताते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, ‘जब भी कोई मुझसे पूछता है, मेरा हीरो कौन है? मैं हमेशा कहता हूं कि यह मेरे पिता हैं।

Also Read:- जानिए सैफ अली खान की पत्नी और रवि शास्त्री की लव स्टोरी !

सुनील शेट्टी ने अपने पिता के बारे में कहा

शो पर अपने पिता के बारे में बात करते हुए सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने कहा कि मेरे पिता जिन होटलों में सफाई करने का काम करते थे। बाद में उन्होंने उन्हीं होटलों को खरीद लिया था। उन होटलों के वो मालिक बन गए। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया कि तुम जो करते हो उस पर गर्व करो और पूरे दिल से करो। इतना ही नहीं करिश्मा कपूर ने सुनील शेट्टी के पिताजी के संग अपनी मुलाकात के बारे में बताया कि, ‘जब हम साथ काम कर रहे थे। तो मुझे सुनील के पिता से मिलने का अवसर मिला था। वो हमारी शू टिंग के दौरान आते थे। मेहनत से अपने बेटे को काम करते देख बहुत खुश होते। बता दें कि, 2017 में सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी ने 93 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कर दिया।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles