23.2 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

‘बच्चा है… उसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी’… बॉलीवुड के गिने चुने लोगों का सपोर्ट मिल रहा है शाहरुख़ को.!!

मुंबई हाईप्रोफाइल Dr ugs पार्टी मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने  के बाद से बॉलीवुड इंडस्ट्री में चारों तरफ चर्चा शुरू हो चुकी है। आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स जहाँ चुप हैं तो वहीं कुछ खुलकर किंग खान के सपोर्ट में उतरते दिख रहे हैं। हिरासत में लिए जाने के बाद ही एक्टर सुनील शेट्टी का रिएक्शन सामने आया था। इसके बाद देर रात सलमान खान भी शाहरुख खान से मिलने उनके घर पहुँचे थे। अब आर्यन के पक्ष में शाहरुख खान की दो को-स्टार उतरी हैं।

बता दें कि सलमान खान रविवार (अक्टूबर 3, 2021) की रात शाहरुख के घर पहुँचे और उनसे मुलाकात की। सलमान ने शाहरुख को ढा ढस बँधाया और फिर चले गए। उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई।

इनके अलावा बॉलीवुड की दो और एक्ट्रेस ने शाहरुख का सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। आर्यन खान की गिरफ्तारी के मामले में पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट किया है।

शाहरुख के सपोर्ट में पूजा भट्ट:

फिल्म ‘चाहत’ में शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं पूजा भट्ट लिखती हैं, “शाहरुख मैं आपके साथ खड़ी हूँ। ऐसा नहीं है कि आपको इसकी जरूरत है लेकिन मैं ऐसा कर रही हूँ। यह भी गुजर जाएगा।”

सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने किया ट्वीट:

‘कभी हाँ कभी ना’ फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आ चुकीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा, “एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे को परे शानी में देखने से ज्यादा मु श्किल कुछ नहीं है। सभी से प्रार्थना।”

एक अन्य ट्वीट में वह लिखती हैं, “बॉलीवुड को नि शाना बनाने वालों के लिए, फिल्मी सितारों पर सभी एनसीबी छापे याद हैं? हाँ कुछ नहीं मिला और कुछ भी साबित नहीं हुआ। यह एक तमाशा है। यह प्रसिद्धि की कीमत है।”

Also Read : शाहरुख़ खान को नहीं मिल रहा फिल्मों में काम, अक्षय कुमार, अजय देवगन एक के बाद एक आ रहे फिल्मों में नजर

सुनील शेट्टी ने किया था बचाव:

इससे पहले सुनील शेट्टी ने कहा था, “जहाँ-जहाँ छापे पड़े है वहां बहुत सारे लोगों को पकड़ा गया हैं और हम मान कर चलते हैं कि इस बच्चे ने Dr ugs कंज्यूम किया होगा या इस बच्चे ने यह किया होगा। लेकिन अभी तो कार्य वाही जारी है। उस बच्चे को साँस लेने का मौका दें। हमेशा जब भी हमारी इंडस्ट्री पर कुछ होता है तो हर चीज पर मीडिया सवाल करने लगती है और समझती है कि ऐसा ही हुआ। बच्चे को एक मौका दें। सच सामने आने दीजिए। बच्चा है, उसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।”

शाहरुख खान ने कैंसल की शूटिंग?

बता दें कि एनसीबी ने आर्यन को लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लिया। आर्यन के अलावा इस मामले में दो अन्य लोगों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ में आर्यन ने कहा है कि उस पार्टी में उनके नाम पर कई सारे लोगों को इनवाइट किया गया था। इस पार्टी में कुछ लड़कियों से भी पूछताछ की गई है जो बड़े बिजनेसमैन फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। आर्यन के पिता शाहरुख खान मौजूदा समय में ‘पठान’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने अपकमिंग शेड्यूल की शूटिंग कैंसल कर दी है, जो स्पेन में होनी थी। हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles