26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

शोले के गब्ब्बर सिंह को 14 साल की लड़की से हो गया था प्यार…

अगर आप हिंदी फिल्मों (Hindi Films) के शौकीन हैं तो आपने शोले (Sholey) फिल्म देखा ही होगा। शोले फिल्म में गब्बर (Gabbar) का किरदार बहुत ही ज्यादा जानदार था। गब्बर के नाम पर आज भी कई फिल्में बनती है, लेकिन वह चल नहीं पाती। शोले फिल्म में गब्बर का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम अमजद खान (Amjad Khan) है। अमजद खान अपने अभिनय के माध्यम से लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। आज भी कई ऐसे लोग हैं, जो अमजद खान की फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं। जानकारी के मुताबिक अमजद खान ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आइए आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

अमजद खान 14 साल की लड़की से करते थे प्यार

क्या आपको पता है कि एक समय में गब्बर सिंह 14 वर्ष की लड़की से मोहब्बत कर बैठे थे। सिर्फ इतना ही नहीं गब्बर सिंह यानी अमजद खान ने अपने शादी के लिए प्रस्ताव तक भेज दिया था। वहीं अगर अमजद खान की शादी की बात करें तो उन्होंने साल 1972 में शेहला खान से शादी की थी। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार शेहला और अमजद खान की पहली मुलाकात उस समय हुई थी। जब वह सिर्फ 14 वर्ष की थी और इस दौरान दोनों एक क्लब में खेलने आया करते थे।

अमजद खान की पत्नी शेहला खान ने दी जानकारी

अमजद खान की पत्नी शेहला खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी के बारे में बात करते हुए बताया था कि “अमजद खान मुझसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने मेरे घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा था। उस समय मैं काफी कम उम्र की थी। तब मेरे घरवालों ने शादी करने से मना कर दिया था।” लेकिन हम दोनों का प्यार बरकरार रहा था। कई सालों तक हम छिप-छिपकर मिलते थे। एक दिन ऐसा आया जब दोनों के घर वाले शादी के लिए मान गए। इजाजत मिलने के बाद ही साल 1972 में दोनों ने मिलकर शादी रचा ली।

Also Read:- आखिर क्यों विद्युत जामवाल ने इनसे चोरी छुपे कर ली सगाई !

अमजद खान ने कहा तुम जल्दी ब ड़ी हो जाओ मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं

शेहला और अमजद खान एक दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों मुंबई के बांद्रा में रहते थे। अमजद खान कॉलेज में पढ़ाई करते थे। उस समय शेहला सिर्फ 14 साल की थी। तभी फिल्म अभिनेता अमजद खान को उनसे प्यार हो गया। एक दिन बैडमिंटन खेलने के दौरान शेहला और अमजद की बातचीत हुई। उसी दिन अमजद ने शेहला से पूछा था कि तुम्हारी उम्र क्या है? जवाब देते हुए शेहला ने बताया कि वह 14 साल की है। तब अमजद ने कहा कि, तुम जल्दी बड़ी हो जाओ, मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles