26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Priyanka Chopra ने अपने बचपन को लेकर किया बड़ा खुलासा! बोलीं- मेरे डैड को अगर ये सच्‍चाई पता होती तो…

Priyanka Chopra बीते दिनों UNICEF के प्रोग्राम के लिए लखनऊ आई थीं। उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं, लड़कियों और बच्चों का हाल इत्मिनान से बैठकर जाना। इस दौरान प्रिंयका ने राजधीनी की कई जगहों का निरीक्षण करने के साथ-साथ यहां की मौजूदा स्थितियों के बारे में जानकारी ली। प्रियंका ने इस दौरान वीडियो जारी करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा, अभी मैं यूनिसेफ के लिए लखनऊ में हूं। मैं वास्तव में इस जगह के दौरे का इंतजार कर रही हूं।


उत्तर प्रदेश की तरक्की देख खुश हुईं अभिनेत्री!

Priyanka Chopra ने उत्तर प्रदेश की तरक्की देख अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा की ‘मैंने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर देखा कि भारत सरकार के पोषण ट्रैकर के इनिशिएटिव का कितना बेहतर उपयोग हो रहा है। एक मंत्रा ट्रैकर ऐप देखा, जो गर्भवती माओं और उनके बच्चों के लिए बनाया गया है। इसके जरिए डॉक्टर कुपोषित माओं और बच्चों पर नजर रखते हैं। वैसे भी यूपी में इतनी जनसंख्या है, ऐसे में डिजिटलाइजेशन ने सबका काम आसान कर दिया है।’ ‘आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं को देखकर मैं दंग रह गई। वे सच में बहुत मेहनत करती हैं। वे घर-घर जाती हैं। महिलाओं और बच्चों के साथ पूरे परिवार को चार्ट के जरिए पोषण के बारे में समझाती हैं। महंगी दालों और भोजन का विकल्प बताती हैं। जैसे एक महिला ने दालों के महंगे होने के बारे में बताया तो उन्होंने लोबिया खाने का विकल्प बताया।’

Read More: Priyanka Chopra और Nick Jonas के बीच सब कुछ ठीक नहीं ! प्रियंका ने उठाया यह कदम !

 Priyanka Chopra

 Priyanka Chopra ने बचपन से जुड़े किस्से का किया खुलासा!

प्रियंका चपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए एक किस्से का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया की मैं भी यूपी में पली-बढ़ी हूं। लखनऊ में स्कूल गई हूं। उस यूपी और आज के यूपी में बहुत अंतर है। मेरे घरवालों को अगर इन सब चीजों के बारे में मालूम होता तो शायद डैड मुझे कभी अकेले ट्यूशन भी नहीं भेजते। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त हैं। और मैं यह समझने के लिए उत्सुक हूं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए जगह कैसे अच्छी हो गई है। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे प्रौद्योगिकी और नवाचार बड़े पैमाने पर उस बदलाव को ला रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles