23.4 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

Priyanka Chopra और Nick Jonas के बीच सब कुछ ठीक नहीं ! प्रियंका ने उठाया यह कदम !

बॉलीवुड (Bollywood) की देसी गर्ल (Desi Girl) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड (Hollywood) में भी खूब नाम कमाया है। प्रियंका चोपड़ा हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है। सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से प्रियंका अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी कर ली थी। ये दोनों कपल किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते है। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को लेकर एक ख़बर आ रही है। इस खबर को जानने के बाद शायद आपको अच्छा नहीं लगेगा। आइए आपको पूरी ख़बर विस्तार से बताते है।

प्रियंका और निक जोनस के बीच सब कुछ ठीक नहीं

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। मगर वह अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस (Nick Jonas) को अपना दिल हा र बैठी। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी कर ली। दोनों एक दूसरे की फ़ोटो सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के बीच साझा करते रहते है। अब ख़बर आ रही है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। ऐसा कयास लगाए जा रहे है कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो दावा किया जा रहा है कि दोनों का रिश्ता टू ट सकता है।

प्रियंका ने अपने नाम से अलग किया पति का नाम

साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ अपने पति का सरनेम लगा लिया था। वह प्रियंका चोपड़ा जोनस हो गई थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति का सरनेम ह टा दिया है। इसके बाद से ही यह कयास लगाया जा रहा है कि दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। इससे दोनों के फैंस खुश नहीं है। प्रियंका चोपड़ा के इस कदम के बाद कई लोग यह कयास लगा रहे है कि दोनों जल्दी ही अलग हो सकते है। हालांकि दोनों की तरफ से इस पर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

Also Read:- सलमान खान ने लाइव शो में बच्चों को लेकर कही ये बात….

Priyanka Chopra

सच होती दिख रही KRK की भविष्यवाणी

हाल ही में आमिर खान (Aamir Khan) और किरण राव (Kiran Rao) के अलग होने के बाद कमाल राशिद खान (KRK) ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अलग होने की भविष्यवाणी की थी। केआरके ने एक ट्वीट में कहा था कि जल्द ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे से अलग होने वाले है। प्रियंका के सोशल मीडिया को देखे तो केआरके की भविष्यवाणी सच होती दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस के लिए यह एक अच्छी खबर नहीं है।

https://twitter.com/kamaalrkhan/status/1462978773154996227?s=20

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles