21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Happy Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं बप्पी दा ! सिर्फ सोने- चांदी का ही है इतना कलेक्शन !

Bappi Lahiri Birthday Special: बॉलीवुड फिल्मों में कई गाने देने वाले मशहूर सिंगर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का आज जन्मदिन है। बप्पी लहरी आज 67 साल के हो जाएंगे। बीते कई वर्षों से बप्पी लहरी हिंदी सिनेमा में अपना गाना देते रहे हैं। बप्पी लहरी अपने अलग-अलग तरह के पहनावे के लिए भी पहचाने जाते है। बप्पी लहरी को सोने (Gold) का बहुत शौक है। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि बप्पी लहरी के पास कुल कितना सोना है। वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

सोने के शौकीन है बप्पी लहरी

बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) को आपने कई बार मीडिया में इंटरव्यू देते समय देखा ही होगा। बप्पी लहरी सोने के बहुत ही ज्यादा शौकीन है। उन्हें सोना पहनना अच्छा लगता है। कभी भी आप उनके शरीर पर लाखों रुपए के सोने के गहने देख सकते हैं। बप्पी लहरी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले सोने का चैन आता है। बप्पी लहरी के पास 40 लाख रुपए का सोना है। उनके पास कुल 752 ग्राम सोना और 4.62 किलो चांदी है। सिंगर के साथ ही साथ बप्पी लहरी एक अच्छे राजनेता भी है।

20 करोड़ रूपए की संपत्ति के मालिक हैं बप्पी लहरी

वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव (General Election) में बप्पी लहरी उतरने वाले थे। उस समय उन्होंने अपनी संपत्ति (Property of Bappi Lahiri) के बारे में जानकारी दी थी। अगर कुछ वर्ष पहले की बात करें तो उनके पास लाखों रुपए का सोना था। इस वर्ष भी धनतेरस के अवसर पर बप्पी लहरी ने एक सोने का कप प्लेट (Gold Cup-Plate) खरीदा था। बप्पी लहरी मीडिया से बातचीत करने के दौरान जानकारी दे चुके हैं कि उनके पास काफी ज्वेलरी है। कुल संपत्ति की बात करें तो बप्पी दा 20 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

Also Read:- Anil Kapoor को लेकर आई ये ख़बर….

बप्पी लहरी की पत्नी भी नहीं है किसी से कम

आपको बता दें कि जिस तरह से बप्पी लहरी सोने के शौकीन है। उसी तरह से उनकी पत्नी भी उनसे कहीं ज्यादा सोने की शौकीन है। बप्पी लहरी की पत्नी का नाम चित्रानी लाहिड़ी (Chitrani Lahiri) है। चित्रानी लाहिड़ी के पास सोने (Gold) के साथ ही साथ हीरा (Diamond) भी है। बप्पी लहरी की पत्नी के पास 967 ग्राम सोना और 8.9 किलो चांदी के साथ ही साथ 4 लाख के हीरे हैं। बप्पी लहरी को कार से ज्यादा सोने का शौक है। उन्होंने बताया था कि वे अमेरिकन रॉ क स्टार एल्विस प्रेसली (Elvis Presley) के फैन हैं। इसलिए उन्हें सोना पसंद है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles