23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

शाही परिवार से ताल्लुक रखती है बॉलीवुड अभिनेत्री Aditi Rao Hydari ! चाचा राज्यपाल और परदादा PM…

बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से सब को प्रभावित करने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) का आज जन्मदिन है। अदिति का जन्म 28 अक्टूबर 1986 को हैदराबाद में हुआ। साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक हर जगह उन्होंने अपनी कला के दम पर उपलब्धि हासिल की है। उनकी परफॉर्मेंस हिंदी फिल्म पद्मावत में काफी चर्चा का विषय रहा। उनके काम की सराहना सभी ने की थी। पर क्या आप जानते है अदिति राव हैदरी एक शाही परिवार से तालुक रखती है।

रॉयल फॅमिली से ताल्लुक रखती है Aditi Rao Hydari !

फिल्म जगत में ऐसी कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जो कि शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उसी में से एक नाम एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) का भी हैं। उनका जन्म हैदराबाद के राजा – महाराजा के परिवार में हुआ था। बात करे उनके परदादा अखबर हैदरी की तो वो हैदराबाद के 1869 से लेकर 1941 तक मुख्यमंत्री रहे थे। इतना ही नहीं वो असम के पूर्व राज्यपाल मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी भी हैं। इन सभी के अतिरिक्त अदिति राव हैदरी के नाना जे रामेश्वर राव तेलंगाना के वनापर्थी पर राज करते थे तथा शांता रामेश्वर राव हैदराबाद के जाने-माने एजुकेशनिस्ट के साथ ओरिएंट ब्लैकस्वान पब्लिशिंग हाउस के चेयरपर्सन थे। इतना ही नहीं वो आमिर खान (Amir Khan) की एक्स वाइफ किरण राव (Kiran Rao) की कजिन भी हैं।

ट्रेनेड भरतनाट्यम डांसर है Aditi !

अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने अपनी पढ़ाई आंध्र प्रदेश के लेडी श्री राम कॉलेज से की है। लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएट करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। अदिति अपने माता पिता की एकलौती संतान है। उनके माता-पिता एहसान हैदरी एवं विद्या राव हैं। जब अभिनेत्री दो वर्ष की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। उन्होंने सबसे अधिक समय अपनी मां के साथ गुजारा। अदिति एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 6 वर्ष की आयु में ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। उनके बारे में एक बात बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो अपने माता-पिता दोनों का सरनेम लगाती हैं। वो भले ही अपनी मां की देख रेख में बड़ी हुई हैं मगर उनके पिता भी उनकी जिंदगी का एक हिस्सा हैं।

 

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles