26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

जिस कंपनी को आप समझते हैं विदेशी,असल में है वो स्वदेशी,हकीकत जान आप भी करेंगे गर्व…

भारत में कई ऐसे मशहूर कंपनी मौजूद है। जिसे हम भारतीय कंपनी न समझ कोई विदेशी कंपनी समझते हैं। कुछ लोगों को तो यह भी नहीं पता कि आखिर यह कंपनी किस देश की हैं। बिना यह जाने की यह कंपनी किस देश की है। वे लोग पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं की यह भारत की कंपनी नहीं हो सकती। आज हम आपको कुछ ऐसी ही भारतीय कंपनियों  के बारे में जानकारी देंगे। जिसे कई लोग विदेशी समझते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बहुत सारे लोगों को यह भी नहीं पता कि यह कंपनी कहां की है। आइए आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

MRF

MRF कंपनी के टायर आते है। टायर के लिए ही यह कंपनी मशहूर है। एमआरएफ का फुल फॉर्म मद्रास रबर फैक्ट्री है। अब आप समझ गए होंगे कि आखिर एमआरएफ कंपनी कहां की है। एमआरएफ कंपनी कहां की है इस बारे में जानकारी हमें इसके नाम से ही मिल जाती है। यह कंपनी टायर के साथ-साथ रब्बर के कई और भी उत्पादों का उत्पादन करती है। MRF कंपनी का हेडक्वार्टर तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। कंपनी की स्थापना साल 1952 में K. M. Mammen Mappillai ने की थी।

Jaguar

कार बनाने वाली कंपनी जैगुआर भारत की है। कई भारतीय युवाओं में यह कंपनी काफी प्रचलित है। प्रत्येक युवा इस कंपनी की कार खरीदना चाहता है। जैगुआर कंपनी के मालिक रतन टाटा है। भारत के टाटा ग्रुप में साल 2018 में इस कंपनी को फोर्ड कंपनी से खरीदा था। साल 1993 में विलियम लायंस के द्वारा जैगवार कंपनी की स्थापना हुई थी।

Raymond

रेमंड देश की मशहूर फैब्रिक कंपनी है। रेमंड कंपनी का कपड़ा बहुत ही शानदार होता है। रेमंड कंपनी का हेड क्वार्टर भारत के मुंबई में ही मौजूद है। साल 1925 में रेमंड कंपनी की स्थापना हुई थी। स्थापना के बाद से ही है कंपनी ने लगातार अपनी गति को बनाए रखा है। आज के समय में भी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फैब्रिक रेमंड का ही होता है।

Also Read:- एक किसान के बेटे ने कर दिया कमाल, बनाया ऐसा रोबोट…..

Cafe Coffee Day

Cafe Coffee  Day भारतीय कंपनी है। इस कंपनी का हेड क्वार्टर कर्नाटक के बेंगलुरु में है। वीजी सिद्धार्थ इस कंपनी के मालिक है। साल 1996 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी। इस कंपनी में ज्यादातर लोग कॉफी पीने के लिए जाते हैं। हालांकि अब इस कंपनी की आपको चाय के साथ-साथ कई अन्य उत्पाद भी देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कुल 6 देशों में करीब 1.8 बिलियन कप कॉफी सालाना बेचती है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles