23.2 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

बिहार के राकेश और फ्रांस की मैरी की धूमधाम के साथ हुई शादी, विदेशी बहू को देखने के लिए घर पर उमड़ी भीड़….

एक समय ऐसा था जब भारत (India) को लेकर विदेश के लोग अलग तरह की सोच रखते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब देश विदेश के लोग भारत के लोगों को तवज्जो देते हैं। क्या आपने कभी सुना है कि कोई भी देश की लड़की भारत आकर विवाह की हो। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कैसे एक फ्रांस की लड़की बिहार के बेगूसराय में आकर अपने परिवार के साथ बिहार के लड़के से शादी की है। शादी करने के बाद ही आस पड़ोस में खूब चर्चाएं हो रही है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी

बिहार के बेगूसराय में रहने वाले एक व्यक्ति से फ्रांस(France) के पेरिस में रहने वाली एक युवती ने शादी कर ली है। दोनों एक दूसरे से खूब प्यार करते हैं। फ्रांस के पेरिस की लड़की बिहार(Bihar) के बेगूसराय में आकर शादी रचाई है। बीते रविवार(Sunday) की रात दोनों की शादी हुई। शादी होने के बाद गांव के लोग विदेशी दुल्हन को देखने के लिए लड़के के घर आने लगे विदेशी दुल्हन देखने के लिए लंबी लाइन लग गई थी। आपको बता दें कि दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है।

अगले हफ्ते दूल्हा दुल्हन लौट जाएंगे विदेश

आपको बता दें कि यह शादी बिहार के बेगूसराय के भवानीपुर कटहरिया में हुई है। कटहरिया के रामचंद्र शाह (Ram chandra shah)के बेटे का नाम राकेश कुमार है। वहीं दूसरी तरफ विदेशी लड़की (Forigen Girl) का नाम मैरी लोरी हेरल है। मैरी लोरी हेरल एक बिजनेसमैन (Businessmen) है। एक हफ्ता साथ रहने के बाद राकेश कुमार और उसकी विदेशी पत्नी पेरिस लौट जाएंगे। राकेश कुमार दिल्ली (Delhi) में टूरिस्ट गाइड का काम करते थे। तभी दोनों की मुलाकात हुई थी।

Read Also:-बिहार का मजदूर नागपुर में करता था मजदूरी, बस 10 महीनों में बन गया करोड़पति……

6 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

आपको बता दें कि विदेशी लड़की मैरी लोरी हेरल आज से लगभग 6 साल पहले दिल्ली (Delhi)दर्शन के लिए आई थी। दिल्ली दर्शन के समय राकेश कुमार (Rakesh Kumar) उनके लिए गाइड का काम (Work) कर रहे थे। तभी दोनों की मुलाकात (Meeting) हुई दोनों में बातचीत शुरू होने के बाद लगभग 5 वर्षों में प्यार का परवान चढ़ने लगा। इसके बाद ही दोनों ने विवाह करने का निर्णय (Decision) लिया। मुलाकात से 6 साल (6Year)बाद दोनों अब एक साथ हो गए हैं। विदेशी बहू को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इंटरनेट पर भी लोग तस्वीरें साझा कर दोनों के बारे में बातचीत कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles