23.2 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

नशे में बनाया था 175 रन, 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले इस खिलाड़ी को कई बार मिली सजा

क्या कोई क्रिकेटर असामान्य हालत में 111 गेंद में 175 रन बना सकता है। साथ ही 21 चौके और 7 छक्के लगा सकता है। सुनने में आपको यह भले ही अजीब लगे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हर्षल गिब्स ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया था। आपको बता दें उपरोक्त कही हुई बात हर्षल गिब्स ने अपनी जीवनी में भी स्वीकारी है। गौरतलब है कि गिब्स की उस पारी के दम पर ही साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 435 रन के लक्ष्य को एक गेंद रहते हुए ही आसानी से चेज कर लिया था। आइए आपको हर्षल गिब्स में से संबंधित रोचक कहानियां बताते हैं-

हर्षल गिब्स का करियर विवादों भरा रहा

हर्षल गिब्स का करियर जितना शानदार रहा उतना ही विवादों भरा रहा। । मैच जीतने के बाद गांजा/ड्रग्स लेना या मैच में फिक्सिंग के जाल में फसना, अपने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी करना आदि शामिल था। आपको बता दें कि शॉन पोलॉक की कप्तानी में साल 2001 में दक्षिण अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। जहां टीम को टेस्ट और वनडे सीरीज खेलना था। दक्षिण अफ्रीका ने 11 मई को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवा वनडे भी जीत लिया था। इसी जीत के बाद  हर्षल गिब्स ने पार्टी की जिसमें वह गांजा पीते हुए पकड़े गए थे।

इस घटना में उनके साथ टीम के अन्य खिलाड़ी भी शामिल थे। जिसमें जस्टिन कैंप, आंद्रे नेल, और पॉल ऐडम्स मुख्य थे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उस पार्टी में टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी थे। आपको बता दें कि इस घटना के लिए इन खिलाड़ियों पर 10 हजार रेंड का जुर्माना भी लगा था। रेंड दक्षिण अफ्रीका की करेंसी है।

निर्णायक मैच से पहले रातभर नाइट क्लब में थे गिब्स

एक अन्य विवाद में हर्षल गिब्स को 5000 रेंड का जुर्माना भरना पड़ा था। जब साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण वनडे मैच से पहले वे केपटाउन के एक क्लब में 3 बजे रात तक दो अज्ञात लोगों के साथ पार्टी करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है, मैं नाइट क्लब में था, इसका किसी और से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ और सिर्फ मैंने किया है। आपको बता दे कि इस मामले के बाद हर्षल गिब्स पर तीन वनडे मैच का प्रतिबंध भी लगा था।

मैच फिक्सिंग में शामिल थे हर्षल

ऑस्ट्रेलिया वाली घटना को महीने भी नहीं बीता था कि हर्षल पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे, जांच में हर्षल गिब्स ने कबूला के भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 20 से कम स्कोर करने के लिए उन्होंने हैंसी क्रोनिए से 15 हजार डॉलर लिए थे। हालांकि बाद में वह इस डील से मुकर गए थे। इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों में 70 रन बनाए थे। इस मामले के बाद हर्षल गिब्स को 6 महीने का सस्पेंशन पीरियड झेलना पड़ा था।

वनडे में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले हैं दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

हर्षल गिब्स वनडे इंटरनेशनल में 6 गेंद पर 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते और पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2007 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि अपने नाम की थी।

 

ऐतिहासिक मैच के हीरो थे हर्षल गिब्स

गौरतलब है कि गिब्स ने 12 मार्च 2006 को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाया। इसी दिन उन्होंने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 434 रन बनाए। यह उस वक्त वनडे में सबसे बड़ा स्कोर था। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने 49.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 438 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

इस मैच के हीरो रहे थे, हर्षल गिब्स। गिब्स ने 21 चौके और 7 छक्के की मदद से 111 गेंद में 175 रन ठोके थे। उस मैच के दौरान हर्षल नशे में थे। नशे की हालत में ही उन्होंने ऐसी शानदार पारी खेली थी, जिसने इतिहास रच दिया। हर्षल गिब्स ने ऑटोबॉयोग्राफी ‘टू द पॉइंट: द नो होल्ड्स बार्ड’ (To the point: The no-holds-barred) में बताया है कि उस मैच से पहले की रात उन्होंने काफी शराब पी थी। वह मैच वाले दिन भी नशे में थे।

आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी ने भी अपनी किताब में इस घटना का जिक्र किया है। माइक ने लिखा, ‘मैंने सोने से ठीक पहले होटल के कमरे से बाहर झांका तो देखा कि गिब्‍स वहीं थे। वह जब सुबह नाश्‍ते के लिए आए थे, तब भी नशे में दिख रहे थे।’

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles