21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

दुनिया और भारत का सबसे सस्ता ब्यूटी पार्लर, 1 रुपए में हेयरकट और 320 रुपए में दुल्हन का मेकअप

Ketan Heerpara story: जहां आज पेट्रोल की कीमत आसमान छू रही है महँगाई अपने चरम पर है। रोजमर्रा और फल सब्जी के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में हेयर सैलून और ब्यूटीशियन भी जेब खाली करने में कोई कसर नही छोड़ते, अगर आप एक महिला है तो आप ब्यूटीपार्लर पर कीमतों से परिचित जरुर होंगी। क्योंकि मात्र हेयर कट के चार्ज भी सैकड़ो में होता है। लेकिन इस सब के बीच गुजरात मे एक ब्यूटीशियन बहुत ही सस्ते दामो पर अपनी सेवा देते हैं और खूब नाम कमा रहे हैं। तो चलिए आपको उनकी कहानी बताई जाए।

केतन हीरपरा जो गुजरात सूरत के रहने वाले है। वे इलाके में ब्यूटीशियन का काम करते हैं। जो बेहद ही सस्ते दामों में हेयर कट और दुल्हन का मेकअप करते हैं। उनका आइडिया इतना हिट हुआ कि वे सालाना 5 से 6 लाखों रुपए की कमाई कर रहें हैं।

आप केतन हीरपरा की इतने आकर्षक दामों पर शायद यकीन न करे लेकिन यह सच है कि उनके पार्लर में 1 रुपए में हेयर स्टाइल की जाती है और 320 रुपए दुल्हन का मेकअप किया जाता है। 320 रुपए में आज किसी भी लग्जरी सैलून में हेयर कट भी नही होता है। और एक टॉफी के दाम पर वह हेयर स्टाइल करते हैं। इसके अलावा उनके यहां किराए पर ड्रेस भी मौजूद हैं जिसकी अधिक से अधिक कीमत 250 रुपए है।

केतन के ब्यूटी पार्लर को ISO द्वारा एक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। वह पिछले 3 वर्षो से लगातार महिलाओं के हेयर स्टाइल और मेकअप के रहे हैं। और आप चाहें तो केतन के यहां से बेहद की कम रेट पर ड्रेस डिजाइन भी करती हैं।

आपको यह जानकर हैरान होंगे कि उन्होने अबतक 4 हजार से ज्यादा हेयर स्टाइल और कट किए हैं मात्र 1 रुपए में औए 320 रुपए में 1 हजार से ज्यादा ब्राइडल मेकअप के चुके हैं। केतन न सिर्फ इतने कम दामो पर सेवाएं दे रही बल्कि 5 लड़कियों को वह रोजगार भी दे रही है। इसके साथ ही वह 400 से अधिक लड़कियों को ब्यूटीपार्लर की ट्रेनिंग भी दे चुके हैं।

केतन हीरपरा के जज्बे को ओ न्यूज का सलाम।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles