15.5 C
New York
Sunday, May 19, 2024

Buy now

आनंद महिंद्रा ने फिर किया एक वीडियो साझा……

आप उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) बारे में तो जानते ही हैं। जो किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वैसे तो आनंद महिंद्रा मोटिवेट (Motivate) करने वाली वीडियो साझा करते हैं। लेकिन साथ ही टैलेंटेड (Talented) लोगों को परखने के बाद उनकी मदद भी करते हैं। जो वीडियो उनका दिल को छू जाता है उसे वह अपने ट्विटर हैंडल से साझा भी कर देते है। आज उन्होंने ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। आइए विस्तार से बताते हैं वीडियो के बारे में।

आनंद महिंद्रा ने वीडियो किया साझा

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अपने ट्विटर हैंडल से लगातार ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें देखकर लोग मोटिवेट (Motivate) हो जाते हैं। कुछ महीने से उन्होंने ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं। इसमें उन्होंने टैलेंट (Talent) की पहचान कर उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। आनंद महिंद्रा ने आज जो वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक शख्स सड़क के किनारे मैकेनिक (Mechanic) का काम करता नज़र आ रहा है। इस मकैनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

किसने बनाया है मकैनिक का वीडियो

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है, इस वीडियो में एक मकैनिक गाना गा रहा है। एक लोकल मीडिया चैनल का एक रिपोर्टर मकैनिक (Mechanic) के पास जाता है और उसे गाने के लिए कहता है। यह आदमी पहले मना कर देता है। लेकिन जब वह रिपोर्टर उससे बार-बार कहता है। तो वह मान जाता है और गाना गाना शुरू कर देता है। इसके बाद लोग उसकी तारीफ करने लगते हैं।

Also Read :- सोशल मीडिया पर इस वीडियो की खूब हो रही चर्चा…

हर कलाकार पहले शौकिया हुआ करता है – आनंद महिंद्रा

वीडियो में गाना गाने वाला व्यक्ति असम का निवासी है। जब इस आदमी का वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) साझा करते हैं तो लिखते है, “हर कलाकार पहले शौकिया हुआ करता है।” आपको बताते हैं कि उसका टैलेंट अब एक मकैनिक (Mechanic) के काम में बदल गया है। इस आदमी ने बॉलीवुड (Bollywood) का एक एवरग्रीन गाना ”चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे” गाया है। जिसके बाद इस वीडियो पर लोग कमेंट करके उसकी तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles