23.8 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

अगर आपके पास है ये 2 ₹ का सिक्का,तो आपके पास है 9 लाख कमाने का मौका….

अक्सर हम पुरानी चीजों को अहमियत नहीं देते हैं। जो चीजें पुरानी हो जाती है, हम उसे कूड़ा समझने लग जाते हैं। हम उस वस्तु का इस्तेमाल करना भी धीरे–धीरे भी बंद कर देते हैं। या फिर यूं कहें कि हमारी नजरों में पुरानी वस्तुओं का कोई मोल नहीं रहता। जब कोई वस्तु बहुत ही ज्यादा पुरानी हो जाती है, तो उस वस्तु की वैल्यू आसमान छूने लग जाती है। ऐसा होने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि वह वस्तु एंटीक कलेक्शन हो जाता है। ऐसी स्थिति में अगर आपके पास भी बहुत सारे पुराने सिक्के मौजूद है तो आपको लखपति बनने से कोई नहीं रोक सकता। आप बहुत ही आसानी से लखपति बन सकते हैं। एंटीक चीजों की कोई कीमत नहीं होती यह वस्तु के खरीददार के ऊपर निर्भर करता है कि वह उस वस्तु के ज्यादा से ज्यादा कितने रुपए दे सकता है और आप किस तरह उस खरीदार के साथ डील करते हैं।

कैसे बन सकते हैं लखपति?

क्वीकर(Quikr) एक ऐसा ऐप है जिस पर आप नए से नए एवं पुरानी से पुरानी वस्तुओं की खरीद बेच कर सकते हैं। क्विकर प्लेटफार्म अपने यूजर्स के लिए एक बेहतरीन डील लेकर आया है। जिसमें आप बंद हो चुके पुराने सिक्कों को आसानी से भेज सकते हैं। यह प्लैटफॉर्म पर बंद हो चुके सिक्कों के कलेक्शन को बेच रहा है। देश के कोने-कोने से लोग अपने एंटीक कलेक्शन यहां डालते हैं और वह लाखों में बिक जाती है। क्विकर देश के एक हजार बड़े-छोटे शहरों तक फैला हुआ है। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि यहां एंटीक क्वॉइन लाखों रुपए में बेचे जा रहे हैं। अगर आपके जानकारों में या फिर आपके पास पुराने सिक्कों का स्टॉक है तो इसे क्विकर पर बेच कर बहुत ही आसानी से लखपति बन सकते हैं।

Also Read:- युगांडा के गांव से जिंदा पकड़ा गया ‘ओसामा बिन लादेन’ नाम का मगरमच्छ, 14 सालों में 80 लोगों को बनाया अपना शिकार

9 लाख में बिक रहा है 2 रुपए का सिक्का

Quikr की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार,  2 रुपए का सिक्का जो 1994 में बनकर तैयार हुआ था। वह सिक्का 9 लाख रुपए में बहुत ही आसानी से बिक रहा है। दिल्ली के निवासी कुलवंत सिंह ने इसे पोस्ट किया है। इस वक्त की जानकारी के अनुसार, इसे ऐसे ही कई सिक्के दिल्ली के अलावा चेन्नई, बेंगलुरू और उधमपुर शहरों से भी पोस्ट किया गया है। सभी साल 1994 का भारतीय झंडा वाला सिक्का है। सभी ने सिक्के की कीमत 9 लाख रुपए रखी है।

14.35 लाख रुपए में बिक रहा है किंग एंपरर वाला सिक्का

हैदराबाद के हशीबुर शेख ने 1 और 2 रुपए का क्वॉइन क्विकर पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस सिक्के को बेचने के लिए सिक्के की कीमत 5.5 लाख रुपए तय की है। चेन्नई के एक क्विकर यूजर ने चांदी के सिक्के (Silver King Emperor 1 Rupees Or 2 Rupees Coin) को 14.35 लाख रुपए में बेचने के लिए पोस्ट डाला है। किंग एम्परर 1917 ब्रिटिश क्वॉइन 9 लाख रुपए में और 2 रुपए का लुइस कोइन (Louis coin) 5.35 लाख में बिक रहा है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles