26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान, ये आयुर्वेदिक उपाय अपना कर पाए छुटकारा…

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनियमित लाइफ़स्टाइल और ज्यादा तेल मसाला का सेवन करने के कारण बहुत सारे लोग एसिडिटी, कब्ज, गैस जैसी बीमारियों से परेशान रहते हैं। कब्ज और एसिडिटी की वजह से सीने में जलन, उल्टी, और पेट में दर्द होने की संभावनाएं रहती है। इस वजह से लोगों को कई बार भूख लगने के बावजूद भी खाने का मन नहीं करता है। कई बार हम शादी पार्टी में तो जाते हैं, लेकिन हम खुद को खाने का आंनद लेने से रोकने की कोशिश में लगे रहते हैं। दोस्त यार खा रहे होते हैं परंतु हम देख रहे होते हैं या फिर अलग प्रकार के व्यंजन का सेवन करने की सोचते हैं। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया जाए तो यह अल्सर या फिर पाइल्स जैसी अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। तो यह जरूरी है कि समय रहते इस पर काबू पा ले। आज हम आपको इसी से संबंधित बातें बताएंगे जिससे आप अल्सर जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

बाबा रामदेव इसके बारे में कहते है

योग गुरु एवं पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने एसिडिटी जैसी समस्या से निजात पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय सुझाए हैं। बाबा रामदेव के अनुसार चाय और कॉफी में ज्यादा मात्रा में निकोटिन पाया जाता है। जो हमारे स्वास्थ्य पर बेहद ही बुरा प्रभाव डालता है। चाय और कॉफी के अधिक सेवन से एसिडिटी के साथ फूड पाइप और सांस की नली भी बेकार हो जाती है। ऐसी स्थिति में एसिडिटी जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे जोकि बहुत हद तक कारगर पाया गया है।

क्या- क्या है आयुर्वेदिक कारगर उपाय

सौंफ का पानी: इसके लिए आप एक कप पानी ले और उसमें एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। फिर हल्का गर्म या गुनगुना ही इसका सेवन करें। ऐसा करने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से निजात पाया जा सकता है। यह आप चाहे तो दिन में दो टाइम कर सकते हैं।

सेब का सिरका: सेब का सिरका कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर है। साथ ही यह नशे की लत को भी दूर करता है। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच सेब का सिरका पानी में डालकर पी सकते हैं।

भोजन करने से पहले करें फलों का सेवन: बाबा रामदेव की मानें तो एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए खाना खाने से पहले आपको फल और सलाद का सेवन करना चाहिए। इसके बाद पका हुआ भोजन करना चाहिए।

Also Read:- युगांडा के गांव से जिंदा पकड़ा गया ‘ओसामा बिन लादेन’ नाम का मगरमच्छ, 14 सालों में 80 लोगों को बनाया अपना शिकार

यह भी इस्तेमाल कर सकते हैं

इसके अलावा जीरा, धनिया, मेथी, सौंफ और अजवाइन जैसी चीजें भी एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हैं। आप रात में इन सभी चीजों को भिगोकर रख दें, फिर सुबह उठकर इनका पानी पी लें। ऐसा करने से आपका पाचन-तंत्र दुरुस्त रहता है।

करने से होगा

कई बार हम लोगों को देखते हैं कि वह एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं परंतु किसी को बताने में कतराते हैं। डॉक्टर से भी इसका जिक्र करने में शर्म करते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से गुजर रहे हैं, तो जल्दी से जल्दी डॉक्टर से परामर्श ले ले नहीं तो यह बाद में बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। जब तक आप समस्या का निदान पाने की कोशिश नहीं करेंगे तब तक यह कतई भी संभव नहीं है कि आप खुद से ही ठीक हो जाए।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles