Categories: World

9/11 के बाद कौन था वो शख्स जिसने राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को जानकारी दी थी….

9/11 मामला तो आपको याद होगा। बीते 20 साल पहले आज ही के दिन यानी 9 सितंबर को अमेरिका (America) के ट्रेड सेंटर (Trade Centre) पर अलकायदा ने कुछ ऐसा किया था। जिससे ना सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरा विश्व हिल गया था। कुछ अलग होने वाला था इस बात की जानकारी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को किसने दी? किसने बताया होगा कि अमेरिका में क्या हुआ है? उन्हें यह मैसेज देने वाला व्यक्ति कौन था? उसने जॉर्ज डब्ल्यू बुश से क्या कहा? सिर्फ इतना ही नहीं 36 दिन पहले इस बात की जानकारी दी गई थी कि अमेरिका में कुछ अलग होने वाला है। तब किसी ने ध्यान क्यों नहीं दिया? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

एंड्रयू कार्ड ने राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को दी थी जानकारी

आपको बता दें कि जिस व्यक्ति ने राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को 9–11 के बारे में जानकारी दी थी। उसने बताया था की मामले के समय उसके दिमाग में सबसे पहला नाम लादेन का आया था। उन्होंने आगे बताया कि विमान के लगते ही पायलट को हार्ट अटै क आया होगा। आपको बताते चलें कि राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश को जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम एंड्रयू कार्ड था। एंड्रयू कार्ड साल 2001 में बुश के चीफ ऑफ स्टाफ थे। उनके पास ही खबर देने की पूरी जिम्मेदारी थी। मामले के समय बुश फ्लोरिडा के सरसोटा में एक स्कूल का निरीक्षण कर रहे थे।

मामले के समय पुस्तक पढ़ रहे थे जॉर्ज डब्ल्यू बुश

राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने बताया कि जब उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उन्हें यकीन नहीं हुआ कि आखिर यह कैसे हो सकता है कि कोई अमेरिका में इस तरह का काम कर जाए। जब वह बच्चों के साथ कक्षा में एक पुस्तक पढ़ रहे थे तभी उन्हें मामले की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद बुश को लगा नहीं कि वास्तव में भी ऐसा हो सकता है। लेकिन कुछ मिनटों के बाद पूरी कहानी स्पष्ट हो गई। तब एंड्रयू कार्ड की जिम्मेदारी थी कि वे राष्ट्रपति को मामले की जानकारी दें।

Also Read:- तालिबान ने महिला अधिकारों को लेकर दिया यह बयान…….

एंड्रयू कार्ड ने कान में मामले की जानकारी दी

एक इंटरव्यू के दौरान एंड्रयू कार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कान में कहा था कि “अमेरिका इज अंडर अटै क।” एंड्रयू कार्ड आगे बताते हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह किस तरह राष्ट्रपति को मामले की जानकारी दें। आखरी में उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला। वहां राष्ट्रपति मौजूद थे। वे राष्ट्रपति के पास गए और झुक कर दाहिने कान में मामले की जानकारी दी।

News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago