Categories: World

जानिए क्या थी अफगानिस्तान के राष्ट्रप्रमुख और मंत्रियों की सैलरी……

Salary of Afghanistan’s Ministers: अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban)  का राज आने के बाद वहां की जनता उनसे बिल्कुल भी खुश नहीं है। क्योंकि तालिबान सिर्फ अपनी जेब भरने में लगा है। चाहे वह अफगानिस्तान के राष्ट्र प्रमुख हो या वहां का कार्यवाहक हर कोई फंडिंग के बदौलत ही आगे बढ़ना चाहता है। तालिबान को कई देशों से फंडिंग मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रप्रमुख और मंत्रियों की सैलरी कितनी होती है। क्या तालिबान भी अपने राष्ट्र प्रमुखों को सैलरी देगा या फिर वह भी फंडिंग के माध्यम से ही देश पर राज करेगा। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

भारतीय मुद्रा में काफी मजबूत

अगर भारत और अफगानिस्तान के बीच महंगाई की बात की जाए तो अफगानिस्तान भारत से कहीं ज्यादा सस्ता देश है। अगर अफगानी  मुद्रा की बात करें तो एक अफगानी मुद्रा भारत के 85 पैसे के बराबर है। अशरफ गनी साल 2014 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। गनी कुल 7 वर्ष तक राष्ट्रपति पद पर विराजमान थे। 15 अगस्त को तालिबान द्वारा काबुल में प्रवेश करने के बाद ही अशरफ गनी अपनी पत्नी रुला गनी के साथ देश से बाहर चले गए थे।

भारत के राष्ट्रपति से ज्यादा सैलरी लेते थे अशरफ गनी

अशरफ गनी काबुल के प्रेसिडेंट पैलेस में रहते थे। प्रेसिडेंट पैलेस में हर वह सुख- सुविधा है। जो आपने शायद कभी सोचा नहीं होगा। मीडिया द्वारा मिली खबरों के अनुसार अशरफ गनी की सैलरी 13400 डॉलर थी। इसे अगर अफगानी मुद्रा में देखा जाए तो यह 11.5 लाख होती है। वहीं दूसरी तरफ अगर इसे भारतीय मुद्रा के रूप में देखे तो यह 9.83 लाख रुपए होगा। यानि भारतीय राष्ट्रपति से कहीं ज्यादा। भारत में राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपए है।

Also Read:- जावेद अख्तर ने फिर दिया बयान, कहा अफगानिस्तान की महिलाएं….

अफगानिस्तान के सांसद की सैलरी

अफगानिस्तान की पिछली संसद 15 अगस्त 2021 को भं ग हो गई थी। पहले अफगानिस्तान के संसद के दो अंग थे। मशरानो जिरगा यानि हाउस ऑफ एल्डर्स, इसमें कुल 102 सदस्य होते थे। संसद का दूसरा अंग थी वालेशी जिरगा यानि हाउस ऑफ पीपुल्स था। इसमें कुल 250 सांसद थे। आपको बता दें कि अफगान के सांसद की सैलरी 1,95,000 अफगान अफगानी थी। उन्हें फोन की सुविधा के साथ खाने की सुविधा दी जाती थी और दो सु रक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जाता था।

News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago