28.6 C
New York
Friday, July 26, 2024

Buy now

T20 World Cup: Semifinal से पहले Team India के लिए बुरी खबर! कप्तान Rohit Sharma हुए चोटिल…

T20 World Cup 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले एडिलेड में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान Rohit Sharma चोटिल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है। हालांकि यह चोट कितनी गंभीर है, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आपको बता दें की चोट लगने के बाद ये साफ़ दिख रहा था की भारतीय कप्तान दर्द में थे।

T20 World Cup , rohit sharma
प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट!

(Rohit Sharma gets injured during practice)आपको बता दें की Rohit Sharma को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगते ही रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी। अब कहा जा रहा है की अगर अगर कप्तान रोहित शर्मा की चोट (Rohit Sharma injury) गंभीर हुई तो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले T20 World Cup सेमीफाइनल से पहले ये टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। हालांकि, रोहित ने कुछ देर बाद नेट पर वापसी की और कुछ गेंदों का सामना किया। इससे ऐसा लग रहा है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। प्रैक्टिस सेशन के बाद रोहित का टेस्ट हो सकता है। उसके बाद ही चोट के बारे में विस्तार से पता लग पाएगा।

Read More: T20 World Cup: जिम्बाब्वे ने भारत को हराया तो मैं जिम्बाब्वे के किसी व्यक्ति से करूंगी शादी’, इस अभिनेत्री का ट्वीट हुआ वायरल…

T20 World Cup, Rohit Sharma
T20 World Cup के दूसरे सेमीफइनल में खेलेगी टीम इंडिया!

भारतीय टीम T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल( World Cup Semifinal) में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा( World Cup Semifinal date )। भारतीय टीम सुपर-12 में ग्रुप-2 में शीर्ष पर थी। उसने पाकिस्तान, नीदरलैंड, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की थी। उसके पांच मैचों में आठ अंक थे। टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles