23.8 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

भाजपा की इस नेता ने की सगाई, लगा बधाइयों का तांता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव में टक्कर देने वाली भाजपा की नेता ने अपने जीवन की एक नई पारी की शुरुआत कर दी है। उनकी सगाई की ख़बर आते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। लोग नुपुर शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए नहीं थक रहे है। आपको बता दें कि गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की सगाई की ख़बर सामने आई हैं।

टीवी डिबेट में मजबूती से रखती है भाजपा का पक्ष

नुपुर शर्मा भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता है। समाचार चैनलों पर वह भाजपा का मजबूती से पक्ष रखती है। हर तरह के मुद्दे पर उनकी पकड़ काफी अच्छी होती है। वह बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जानी जाती है। गुरुवार को उनकी सगाई की ख़बर सामने आई है। हालांकि उन्होंने जिनके साथ सगाई की है। उनके बारे में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। जैसे की वह करते क्या है? सोशल मीडिया पर लोग नुपुर शर्मा को जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दे रही है।

बग्गा का ट्वीट वायरल

https://twitter.com/TajinderBagga/status/1420670023941582859?

गुरुवार को जैसे ही नुपुर की सगाई की ख़बर सामने आई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला शुरू हो गया। वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीर सबसे पहले शेयर की। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Also Read:- BSP सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को दिखाया आईना, कह दी ये बड़ी बात..

चुनाव में केजरीवाल से किये थे दो दो हाथ

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नुपुर शर्मा ने केजरीवाल के खि लाफ चुनावी मैदान में उतरी थी। वह चुनाव में केजरीवाल से जीत नहीं पाई है। इस दौरान उन्होंने अपने बयानों से काफी सुर्खियां बटोरी थी। आपको बता दें कि वह छात्र राजनीति से सक्रिय रही है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी रही है। नुपुर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles