21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Mahua Moitra News: महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द होने पर आया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बयान, कहा ‘ये गणतंत्र की हत्या है’

Mahua Moitra News: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। इस फैसले के बाद TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने इस फैसले को लेकर कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा, ”डेमोक्रेसी की बाईपास सर्जरी हो गई है”।

दार्जिलिंग के कर्सियांग में ममता बनर्जी ने महुआ मोइत्रा मामले पर बात करते हुए कहा, “मैं आपको बता रही हूं कि महुआ मोइत्रा परिस्थितियों की शिकार हुई हैं। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं। ममता बनर्जी ने कहा हमारी पार्टी महुआ से साथ है। हमारी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ मिलकर इसके विरुद्ध लड़ेगी। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे बीजेपी का यह रवैया देखकर दुख हो रहा है। उन्होंने लोकतंत्र को कैसे धोखा दिया। उन्होंने महुआ को अपना पक्ष स्पष्ट करने की अनुमति नहीं दी। यह सरासर अन्याय हुआ है”।

Mahua Moitra News: महुआ यह लड़ाई जीतेगी- ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 485 पेज को पढ़ने का मौका भी किसी को नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि हम महुआ के साथ हैं। महुआ इस लड़ाई को जीतेगी और पार्टी हमेसा उसका साथ देगी। जनता बीजेपी को करारा जवाब देगी और महुआ को जिताएगी।

आपको बता दें कि महुआ के खिलाफ कैश फॉर क्वेरी के मामले में एथिक्स कमेटी ने जांच रिपोर्ट पेश की। जिसके आधार पर चर्चा कि गई। और महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। इस फैसले पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रही है। विपक्ष यह कह रही है कि यह बीजेपी की साजिस है और उन्होंने यह फैसला बहुत जल्दबाजी में लिया है। महुआ मोइत्रा और अन्य सांसदों को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: न्योता के साथ कोड से मिलेगी राम मंदिर में एंट्री,जाने पूरी जानकारी

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles