21.9 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

भारत में समलैंगिक शादी नहीं मान्य,मगर दुनिया के इन मुस्लिम देशों में Same Sex Marriage है लीगल

Same Sex Marriage: समलैंगिक विवाह का मुद्दा भारत में इन दिनों चर्चा में है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहाँ समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी जा चुकी है। मगर भारत में समलैंगिक विवाह को मान्यता नहीं दी गई है। हाल ही में कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता देने से इंकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा की इसका फैसला संसद ले सकती है। समलैंगिक विवाह मुद्दा कई सालों से चल रहा है। लोग इसकी मांग कर हैं। मगर कोर्ट के फैसले के बाद से भारत में समलैंगिक शादी के मांग को लेकर फ़िलहाल के लिए विराम लग गया है। भारत में तो समलैंगिक शादी की मंजूरी नहीं मिल पाई। मगर कुछ ऐसे देश है जहाँ समलैंगिक शादी लीगल है। इन देशों में कई मुस्लिम देश भी शामिल है। आज हम आपको इस आर्टिकल में उन मुस्लिम देशों का नाम बताने जा रहे हैं जहाँ पर समलैंगिक शादी को मान्तया दे दी गई है।

Same Sex Marriage: दुनिया के कई देशों में समलैंगिक शादी को है मान्यता

दुनिया के कई देशों में समलैंगिक शादी पर कड़ी रोक है। वहीं दुनियां में 34 ऐसे देश हैं जहाँ पर समलैंगिक शादी की मान्यता है। जिनमें 10 मुस्लिम देश भी शामिल हैं। जी हाँ, दुनियां में 10 ऐसे मुस्लिम देश हैं जहाँ समलैंगिक शादी की छूट है। तो चलिए जानते है उन देशों का नाम। भारत में कई सालों से सेम सेक्स मैरिज पर बहस चल रही थी। समलैंगिक कपल ने कोर्ट में याचिका दायर कर यह मांग की थी की उन्हें भी बाकी लोगों की तरह शादी का अधिकार दिया जाए। याचिका पर सुनावई के बाद कोर्ट ने समलैंगिक शादी को मंजूरी देने से साफ़ इंकार कर दिया है।

इन मुस्लिम देशों में समलैंगिक शादी को है मान्यता

मुस्लिम देशों की बात करें तो लेबनान ऐसा देश है जहाँ पर समलैंगिक शादी मान्य है। लेबनान के अलावा कजाकिस्तान, माली, नाइजर, तुर्की, इंडोनेशिया, अल्बानिया, बहरीन, उत्तरी साइप्रस और अजरबैजान ऐसे देश हैं जहाँ समलैंगिक शादी को मान्यता दी गयी है। हालाँकि इनमें कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ पर सेम सेक्स मैरिज यानी समलैंगिक शादी वाले कपल्स को वह अधिकार प्राप्त नहीं है जो अन्य कपल्स को दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: UP में हमास के समर्थन में अगर नारा लगाया तो बुलडोजर के लिए रहो तैयार..

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles