26.5 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

केवल 1 रुपए में घर देगी योगी सरकार! ये लोग कर पाएंगे आवेदन..!

केंद्र में जारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार देश में रहने वाले नागरिकों के लिए समय-समय पर योजनाएं लेकर आती रहती है। साल 2022 में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर अलग-अलग पार्टी के नेता तैयारी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही अहम योजना लेकर आए हैं। इसके तहत राज्य में रहने वाले लोगों को 1 रुपए में घर मिल सकेगा। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

सरकारी कर्मचारी और वकीलों को होगा लाभ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रहने वाले सरकारी कर्मचारियों को और वकीलों को इस योजना का लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव से पहले लोगों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के द्वारा जारी स्कीम के तहत लाखों कर्मचारियों को और लाखों वकीलों को सब्सिडी (Subsidy) पर घर मिलेगा। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं और घर खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है आप मात्र 1 रुपए में अपना घर खरीद सकते हैं।

ग्रुप सी और ग्रुप डी के लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ग्रुप सी और ग्रुप डी (Group C And Group D) के लाखों कर्मचारियों और वकीलों को घर उपलब्ध कराने जा रही है। घर खरीदने वालों को उत्तर प्रदेश सरकार सब्सिडी (Subsidy) देगी। मकान खरीदने के लिए जमीन का नाम मात्र रकम देनी होगा। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार इस योजना का प्रारूप तैयार हो गया है। आला अधिकारियों से बातचीत होने के बाद इस योजना को लागू कर दिया जाएगा। कैबिनेट में पास होने के बाद ही यह योजना लागू होगा। उसके बाद ही हजारों कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिल पाएगा।

Also Read :- राजनाथ सिंह ने खोला राज! बताया PM मोदी ने CM योगी के कंधे पर हाथ रखकर कही थी ये बात…

10 साल तक नहीं बेच सकते घर

आपको बता दें कि घर केवल इन लोगों को ही मिलेगा जो लोग ग्रुप सी और डी (Group C And D) में आते हैं। ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को पहले घर देने की सुविधा नहीं थी। अब जो कर्मचारी घर लेना चाहते हैं वे केवल 1 रुपया देकर अपना घर खरीद सकते हैं। इस योजना के ऊपर भी बातचीत चल रही है। इसका लाभ लेने के लिए इस तरह के कागजात सरकार को देने होंगे इस बात पर भी बातचीत हो रही है। कैबिनेट में इस योजना को पास होने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles