23.4 C
New York
Wednesday, July 24, 2024

Buy now

मनी प्लांट लगाने की ये है सही दिशा….

हर व्यकित अपने घर में सुख, शांति और समृद्धि चाहता है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करते है। तरह तरह के उपाय करता है। मगर इन सब के बीच वह वास्तु पर ध्यान देना भूल जाते है। सनातन संस्कृति में वास्तु का बहुत अधिक महत्व है। घर और घर मे रखी वस्तुएं, वास्तु के अनुसार सही दिशा में हो तो घर सुख शांति से भरा रहता है। मगर वास्तु दोष हो तो वहीं वस्तु घर के माहौल को खराब कर देती है। कुछ ऐसा ही मनी प्लांट के साथ भी है। सही दिशा में लगा मनी प्लांट आपके घर में खुशियों की बहार ला सकता है। तो वहीं गलत दिशा में लगा मनी प्लांट(Money Plant) आपके घर में कई परे’ शानियों की वजह बन सकता है।

मनी प्लांट का दिशा से है,गहरा संबंध

मनी प्लांट(Money Plant) का पौधा बहुत लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते है, मनी प्लांट का दिशा से बहुत गहरा संबंध है। मनी प्लांट लगाने के लिए घर की दक्षिण पूर्व दिशा को लिए शुभ माना गया हैं। ध्यान रखें कि मनी प्लांट को कभी भी घर के उत्तर पूर्व कोने में न लगाएं, क्योंकि मनी प्लांट का ग्रह शुक्र है। घर के उत्तर पूर्व में बृहस्पती जी का निवास होता है। शुक्र और बृहस्पती एक दूसरे के अनुरूप होने के कारण इस दिशा में लगा मनी प्लांट फलदायी नहीं होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

मनी प्लांट को हमेशा बुधवार के दिन लगाना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट का हरा रंग बुद्ध का प्रतीक माना जाता है। बुद्ध ग्रह जीवन में खुशियों का प्रतीक है। ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की तरफ ही उठनी चाहिए, ताकि आप जीवन में तरक्की पा सकें। ऊपर उठी हुई बेल तरक्की का प्रतीक होती है। जबकि नीचे की तरफ या जमीन पर गिरी हुई बेल जीवन में उ’दासी और नुक सान की प्रतीक मानी जाता है।

Also Read:- डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है तुलसी, रोजाना ऐसे करें सेवन

सही दिशा में मनी प्लांट के होने के लाभ

सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इससे घर में सुख, शांति बनी रहती है। खुशियों की प्राप्ति होती है। जबकि गलत दिशा में लगा मनी प्लांट जीवन को आर्थिक तंगी की तरफ ले जाता है। घर का माहौल बिगड़ता है।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles