17.6 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

26/11 मामले की 13वीं बरसी पर Ratan Tata ने शेयर किया पोस्ट, कही ये बात….

आज से लगभग 13 वर्ष पहले 26/11 मामला हुआ था। 26 11 मामले में अजमल कसाब (Ajmal Kasab) और उसके कुछ साथी शामिल थे। अजमल कसाब और उसके कुछ साथियों ने समुद्र के रास्ते भारत (India) में प्रवेश किया था। इस मामले को आज तक कोई भूल नहीं पाया है। भारत के बहुत ही मशहूर उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 26/11 मामले को याद करते हुए एक स्टोरी साझा किया। इस खबर के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि रतन टाटा अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखते हैं। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

वर्ष 2008 का है मामला

जैसा कि आपको पता है कि वर्ष 2008 में 26 नवंबर यानी आज ही के दिन अजमल कसाब (Ajmal Kasab) और उसके कुछ साथियों ने मुंबई (Mumbai) में स्थित ताज होटल (Taj Hotel) पर हम ला कर दिया था। इसमें कई लोग इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। वहीं दूसरी तरफ लगभग 300 से अधिक लोग अस्पताल में भ र्ती हुए थे। इस दिन को याद करते हुए कई लोगों की आंखें आज भी नम हो जाती है। भारत का कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो शायद इस मामले को भूल पाए। उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) भी उन्हीं लोगों में से हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहते हैं रतन टाटा

आपको बता दें कि भारतीय उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से जुड़े रहते हैं। रतन टाटा समय-समय पर देश दुनिया में चल रहे मुद्दे पर अपने विचार साझा करते रहते हैं। रतन टाटा एक ऐसे उद्योगपति हैं। जिन्हें भारत के ही नहीं बल्कि देश विदेश के लोग भी पसंद करते हैं। कई बार ट्विटर के माध्यम से ट्विटर यूजर रतन टाटा को भारत रत्न देने की भी मां ग कर चुके हैं। रतन टाटा ईमानदारी के लिए भी पहचाने जाते हैं।

Also Read:- 26/11 मामले में भारतीय सेना के साथ अमेरिका के इस सैनिक ने बचाई थी 157 लोगों की जान…..

रतन टाटा ने 26/11 मामले को लेकर क्या लिखा

26/11 मामले को आज 13 साल हो चुके हैं। 13 साल होने के बाद रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। पोस्ट में ताज होटल नजर आ रखा है। रतन टाटा तस्वीर साझा करते हुए लिखते हैं कि “13 वर्ष पहले जो हुआ था। उसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता है। यादें हमारी ता कत का स्रोत बननी चाहिए। हम उन लोगों का सम्मान करते हैं। जो 26/11 मामले में इस दुनिया को अलविदा कह गए।” आपको बता दे कि इस मामले में 166 लोग इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Ratan Tata

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles