21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

दिल्ली में प्लाजमा के लिए यहाँ कॉल करें

Call here for plasma in Delhi: इस समय देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के तामम राज्यों की कमोवेश एक जैसी स्तिथि है। सभी राज्यों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से हाहाकार मच रखा है। हर घंटे सोशल मीडिया पर हजारों लोग मदद की गुहार लगा रहे है।

अगर आप या आपका कोई अपना दिल्ली में कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहा है और उसको प्लाजमा की जरूरत है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे संगठनों और लोगों के बारे में बताने जा रहे है, जो दिल्ली में जरूरतमंद मरीजों को प्लाजमा उपलब्ध करा रहे है।

कोरोना की पहली लहर में हमने देखा था कि किस तरह से प्लाजमा थेरपी ने हजारों मरीजों की जान बचाई थी। दिल्ली में आज जो स्तिथि है, उसमें वक्त पर प्लाजमा मिलने पर कई मरीजों की जान बच सकती है। प्लाज़्मा थेरेपी में कोविड-19 से ठीक हो चुके मरीज के खून से प्लाज़्मा लेकर वर्तमान में कोविड-19 से जूझ रहे मरीज को दिया जाता है। क्योंकि कोविड-19 से ठीक हो चुके व्यक्ति के खून में इस बीमारी से लड़ने वाली एंटीबॉडीज बन चुकी होती हैं।

हम प्रयास कर रहे है कि दिल्ली में कोरोना से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए उन्हें ऐसे लोगों से जोड़ें, जहाँ से मरीजों को प्लाज़्मा के लिए मदद मिल सकती है। दिल्ली में बहुत से संगठन और आम लोग भी अपने स्तर पर मरीजों को प्लाज़्मा उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं।

नीचे लेख में हम कुछ संगठनों के बारे में बता रहे है, जो प्लाजमा उपलब्ध कराने के कार्य में तन,मन और धन से लगे हुए है। साथ ही आपको यह भी बताते चले कि इन संगठनों को अपने स्तर पर O News ने वेरीफाई भी किया है। सभी नंबर और संगठन हमारी पड़ताल में सही साबित हुए है।

प्लाजमा के लिए यहाँ कॉल करें

1. दिल्ली पुलिस जीवनदायिनी (8800660677):- यह एक फेसबुक पेज है, इस पजे के माध्यम से ब्लड, प्लेटनेट्स और प्लाजमा के जरूरतमंद मरीजों को दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ जोड़ा जाता है। इसके बाद जरूरत के हिसाब से दिल्ली पुलिस के जवान ब्लड, प्लेटनेट्स और प्लाजमा दान करते है। इस पेज के माध्यम से दिल्ली और गुरुग्राम में मरीजों को प्लाजमा उपलब्ध कराया जा रहा है। इन शहरों में कोई भी मरीज या उनके परिजन फेसबुक पेज या फोन नंबर के जरिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।

समाचार पत्र हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस पजे को दिल्ली पुलिस के ही दो कांस्टेबल रविंद्र धारीवाल और अमित फोगाट द्वारा शुरू किया गया है ताकि लोगों की मदद की जा सके। उन्होंने 2017 में यह पहल शुरू की थी।

2. सिम्पली ब्लड (9810670347):- सिम्पली ब्लड दिल्ली एनसीआर में कोविड-19 के मरीजों को प्लाज़्मा और जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराने में मदद कर रहा हैं। ऊपर दिए गए नंबर पर मरीज की सभी जानकारी के साथ आप उन्हें कॉल या मैसेज कर सकते हैं। यदि आपका कॉल वह समय पर न उठा पाएं तो भी कुछ समय बाद वह खुद आपको मैसेज करके संपर्क करेंगे। सिम्पली ब्लड से मदद पाने के लिए निम्नलिखित जानकारी पहले से तैयार रखना चाहिए। मरीज का पूरा नाम, उम्र, अस्पताल, शहर, ब्लड ग्रुप, जिस व्यक्ति से संपर्क करना है उनका पूरा नाम और नंबर।

3. व्हाट्सऐप ग्रुप (8447557811):- गौतम और उनके कुछ साथियों ने चार-पाँच दिन पहले एक व्हाट्सएप्प ग्रुप शुरू किया है, जिसके माध्यम से वह कोरोना से जूझ रहे मरीजों के लिए प्लाज़्मा, दवाइयां और ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था कर रहे हैं। गौतम ने बताया कि दिल्ली के अलावा उनके कुछ साथी लखनऊ और कानपुर में भी लोगों की मदद कर रहे है। कोई भी ऊपर दिए गए व्हाट्सएप नंबर से सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। संपर्क करने वाले व्यक्ति के पास मरीज की पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि सही समय पर मदद पहुचाई जा सके।

4. छवि जोशी (8447542358)- छवि जोशी एक छात्र है। वह अपने स्तर पर लोगों की मदद कर रही है। उन्होंने एक गूगल फॉर्म बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस फॉर्म में प्लाजमा डोनर अपनी जानकारी भर सकते है। इस तरह छवि के पास प्लाजमा डोनेट करने वालों का एक छोटा सा डेटाबेस तैयार हो जाता है। इन प्लाज़्मा डोनर्स को छवि कोविड-19 के मरीजों से जोड़ रही हैं। अगर उन्हें कोई फोन या सोशल मीडिया पर प्लाज़्मा के लिए संपर्क करता है तो वह गूगल फॉर्म के जरिए मिले प्लाज़्मा डोनर्स से बात करके, उन्हें जरूरतमंद से जोड़ती हैं।

5. PLASMADONOR.IN (नितिन: 9540049998):- नितिन और उनकी टीम दिल्ली एनसीआर और मुंबई के शहरों में कोविड-19 से जूझ रहे मरीजों की मदद के लिए प्लाज़्मा या प्लाज़्मा डोनर उपलब्ध करा रही है। मरीजों के परिजन नीचे दिए गए वेबसाइट की लिंक पर जाकर प्लाज़्मा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और उनकी टीम जितना जल्दी हो सके, उनसे संपर्क करके उनकी मदद करने की कोशिश करती है।

रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें: https://plasmadonor.in/for-patient/

इनके अलावा कई और वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स है, जो देश भर में कोरोना से जूझ रहे मरीजों की मदद कर रहे है। जहाँ पर प्लाजमा डोनर और जरूरतमंद मरीजरजिस्टर कर सकते है-

प्लाज़्मा लाइन: https://plasmaline.in/

प्लाज़्मा डोनर दिल्ली: https://www.instagram.com/plasmadonors.delhi/

ढूंढ फाउंडेशन: dhoondh.com

नीड प्लाज्मा: needplasma.in

दिल्ली फाइट्स कोरोना: https://delhifightscorona.in/requestplasma/

प्लाज़्मा इन नीड ट्रांसफ्यूजन (PINT) नेटवर्क: pintnetwork.com

इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज: www.ilbs.in

हम आप से अपील करते है, यदि आपको कोविड-19 से ठीक हुए 14 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है और आपकी कोरोना टेस्ट निगेटिव आई है तो आप मरीजों के लिए प्लाज़्मा दान कर सकते हैं। एक इंसान एक से ज्यादा बार प्लाज़्मा डोनेट कर सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को चाहिए कि वे आगे बढ़कर प्लाज़्मा डोनेशन करें ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक मदद पहुँच सके।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles