4 दिन में कंट्रोल होगी शुगर! राजस्थानी वैद्य का कमाल तरीका – फल खाने का ऐसा नियम जो बदल देगा आपकी डायबिटिक लाइफ
नई दिल्ली: डायबिटीज आज के समय की सबसे आम लेकिन गंभीर बीमारियों में से एक है। शुगर का स्थायी इलाज भले ही न हो, लेकिन एक खास तरीके से फल खाकर इसे सिर्फ चार दिन में कंट्रोल किया जा सकता है – ऐसा दावा किया है राजस्थान के आयुर्वेदाचार्य वैद्य जगदीश सुमन ने। उनका मानना है कि अगर डायबिटिक मरीज फल खाने के सही समय और मात्रा का ध्यान रखें, तो शुगर लेवल नॉर्मल रखना बेहद आसान हो सकता है।
Also Read This:- Income Tax Rule: बिना सोर्स कैश पर 137% टैक्स देना होगा
क्या डायबिटीज में फल खाना सही है?
बहुत से लोग मानते हैं कि फलों में शुगर होती है इसलिए डायबिटीज में फल नहीं खाने चाहिए, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि फलों में मौजूद नेचुरल शुगर, फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। बस ज़रूरत है सही समय और मात्रा में फल खाने की।
View this post on Instagram
वैद्य सुमन का फॉर्मूला: फल खाएं लेकिन नियम से
टिप्स | विवरण |
---|---|
फल खाएं लेकिन खाली पेट नहीं | डायबिटिक पेशेंट को कभी भी खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए। |
वजन के अनुसार फल की मात्रा तय करें | अपने वजन का 1% फल खाएं – जैसे 60 किलो वजन पर 600 ग्राम फल। |
फल खाने का समय | सुबह 12 बजे से पहले फल खा लें, चाहें तो 2-3 बार में खाएं। |
सलाद खाना न भूलें | दोपहर या रात के खाने से पहले वजन का 0.5% सलाद खाएं – जैसे 50 किलो वजन पर 250 ग्राम सलाद। |
फलों की सही चॉइस | पपीता, संतरा, चीकू, केला, खरबूजा जैसे मौसमी फल खाएं। |
डायबिटीज में शुगर कंट्रोल: सिर्फ 4 दिन में असर दिखेगा!
वैद्य सुमन का दावा है कि इस तरीके से फल और सलाद खाने से सिर्फ चार दिनों में शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है। हालांकि, यह तरीका पूरी तरह नेचुरल है और किसी दवा पर निर्भर नहीं करता। लेकिन अगर आप किसी विशेष दवा पर हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

डिस्क्लेमर:
यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। यह किसी चिकित्सकीय सलाह या इलाज का विकल्प नहीं है। डायबिटीज से जुड़े किसी भी बदलाव से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।