21.6 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

टॉलीवुड बनी देश को नंबर 1 , कमाई के मामले में बॉलीवुड को पछाड़ा !

टॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह भी किसी से कम नही है। टॉलीवुड की फिल्मों ने देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे तहलका मचा रखा हुआ है। साउथ इंडिया की फिल्मों का पूरे इंडिया में कितना बोलबाला है, ये तो हम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) से देख ही रहे हैं। देशभर में साउथ फिल्मों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। अल्लू अर्जुनस्टारर फिल्म पुष्पा वर्ल्ड-वाइड स्तर पर भी लोगों को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस साल टॉलीवुड (Tollywood) इंडस्ट्री ने कई हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि टॉलीवुड इंडस्ट्री अब देश की टॉप इंडस्ट्री में शामिल हो चुकी है।

टॉलीवुड ने बॉलीवुड को पछाड़ा

टॉलीवुड ने इस साल ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बनाया है इस साल टॉलीवुड देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इंडस्ट्री बन गई है। इस साल इंडस्ट्री ने लगभग 1300 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर बात करें, टॉलीवुड की तो यह इंडस्ट्री इस साल दूसरे पायदान पर रही। कॉलीवुड में भी धनुष स्टारर असुरन, कर्णन, मास्टर, जय भीम, जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

700 करोड़ की कमाई पर थमा बॉलीवुड

जानकारी के मुताबिक देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। इस साल बॉलीवुड ने करीब 700 करोड़ रुपए की कमाई ही की है। बॉलीवुड ने भी इस साल कई हिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 83 को फैंस ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया है।आपको बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म को सुकुमार (Sukumar) ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है। इस फिल्म को फैंस दिल खोल कर प्यार दे रहे हैं।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles