23.8 C
New York
Saturday, July 27, 2024

Buy now

Adipurush: रावण का लुक बदला जाएगा! Saif Ali Khan के लुक में होगा बदलाव…

‘Adipurush’ करीब डेढ़ महीने से सुर्खियों में छाई हुई है। कारण है फिल्म का टीज़र।टीज़र रिलीज़ के बाद से फिल्म को काफी आलोचाओ का सामना करना पड़ा है। फिल्म के VFX पर भी कभी सवाल खड़े किये गए थे। साथ ही कहानी पर भी लोगों ने रिएक्ट किया था और बायकॉट की मांग की थी। इसके बाद मेकर्स ने इस मूवी को जनवरी के बजाय जून में रिलीज करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि वह इसमें कुछ बदलाव करेंगे। अब खबर आ रही है कि सैफ अली खान के लुक में भी तब्दीली की जाएगी।


बदला जाएगा Saif Ali Khan का लुक!

Saif Ali Khan Adipurush में रावण का रोल कर रहे हैं। जब टीजर रिलीज हुआ था तभी इनके लुक को लेकर विवाद पसर गया था। इनके दाढ़ी-मूंछ पर लोगों ने आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर जमकर विरोध हुआ था। अब खबर आ रही है कि मेकर्स ने इसका भी इलाज खोज निकाला है। वह अब एक्टर की दाढ़ी और मूंछ VFX के जरिए हटाएंगे। कहा जा रहा है की Saif Ali Khan के लुक पर ज्यादा काम करने की जरूरत है। अब डिजिटली एक्टर के लुक को चेंज किया जाएगा। उनकी दाढ़ी हटाई जाएगी।

Read More: जब Kareena ने Saif और Amrita Singh की शादी में पहुंचकर बधाई देते हुए सैफ़ को कहा था “Uncle”

Adipurush
Adipurush की रिलीज़ डेट में हुए बड़े बदलाव!

मूवी के खिलाफ कानूनी नोटिस आने लगे और याचिकाएं दायर होने लगी तब उन्होंने अपने विचारों में परिवर्तन किया और कहा कि वह इस पर ध्यान दे रहे हैं और उसके हिसाब से बदलाव करेंगे। डायरेक्टर ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मूवी की नई रिलीज डेट बताई थी। एक पोस्टर शेयर कर लिखा था- आदिपुरुष न केवल एक फिल्म है। बल्कि वह प्रभू श्री राम के प्रति भक्ती और हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों को एक अद्भुद अनुभव देने के लिए Adipurush के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी। रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई।

Related Articles

Stay Connected

51,400FansLike
1,391FollowersFollow
23,100SubscribersSubscribe

Latest Articles