17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

शादी में हो रही थी देरी तो इरफान ने कर लिया ये काम….

बिहार (Bihar) का रहने वाला एक व्यक्ति हमारे पड़ोसी मुल्क नेपाल (Nepal) में नौकरी (Job) करने गया था। नेपाल में उन्होंने अपने साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानने के बाद आप भी सोच में प ड़ जाएंगे। दरअसल नेपाल में काम करने वाले व्यक्ति का नाम इरफान शेख (Irfan Shekh) है। इरफान शेख की बीते कई वर्षों से शादी नहीं हो रही थी। वह शादी करने के लिए अपने परिवार से कई बार कह चुका था। परिवार वालों के द्वारा शादी नहीं करवाने पर उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आप भी चटकारे लेते फिरेंगे। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

बिहार का रहने वाला है इरफान शेख

हम जिस व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं। वह बिहार का रहने वाला है। इरफान कुल छह भाई बहन है। परिवार में इरफान सबसे छोटा है। इरफान बिहार के बेतिया (Botiya) जिले के साठी थाना क्षेत्र (Sathi police station) का रहने वाला है। साठी थाना क्षेत्र में ही काला बलवा (Kala Balava) एक गांव है। इस गांव में इरफान का घर है। बिहार से नेपाल जाना बहुत ही आसान है। यही वजह है कि इरफान नेपाल में जाकर काम करता था। इरफान से बड़ी पांच बहने हैं। यही वजह है कि उसके परिवार वाले इरफान की शादी नहीं करवा रहे थे।

अपने प्राइवेट पार्ट काे शरीर से किया अलग

इरफान कई बार अपने परिवार से कह चुका था कि उसे शादी करनी है लेकिन उसके परिवार के लोग उसकी शादी नहीं करवा रहे थे। शादी नहीं करवाने के कारण वह कई बार अपने घर से बिना परिवार को जानकारी दिए नेपाल जा चुका था। परिवार के लोग चाहते थे कि जब उनकी पांच बेटियों का निकाह हो जाए तभी यह लोग इरफान की शादी करवाएंगे। लेकिन इरफान उनसे पहले शादी करना चाहता था। शादी नहीं होने के कारण इरफान ने अपने प्राइवेट पार्ट (Private Part) को शरीर (Body) से अलग कर लिया।

Also Read:-आज 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है सनी लियोनी, बनना चाहती थी नर्स लेकिन..

नेपाल पुलिस ने दी जानकारी

नेपाल पुलिस (Nepal police) ने इरफान के घर फोन कर मामले की जानकारी दी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग इरफान को देखने के लिए घर गए थे। फिलहाल इरफान बेतिया के एक अस्पताल में है। आपको बता दें कि यह मामला 4 दिन पुरानी है। इरफान नेपाल के पोखरा इलाके में मजदूरी करता था। इरफान के पिता इंतजार शेख (Intzar Shekh) के अनुसार वह कॉल कर बताया था कि उसे शादी करनी है और वह घर वापस आ रहा है। लेकिन परिवार के मना करने के बाद ही उसने अगले दिन अपने प्राइवेट पार्ट को शरीर से अलग कर लिया।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles