17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

बिहार का मजदूर नागपुर में करता था मजदूरी, बस 10 महीनों में बन गया करोड़पति……

मेहनत मजदूरी करने वाला शख्स कितना कमाता होगा। क्या कोई मजदूर करोड़पति बन सकता है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि नागपुर (Nagpur) में मजदूरी करने वाला शख्स कभी करोड़ों रुपए का मालिक बन जाएगा। जी हां, आपने सही सुना एक मजदूरी करने वाला शख्स रातों रात करोड़पति बन गया। नागपुर में लखानी फ्लाई ओवरब्रिज (Lakhani Flyover Bridge) में मजदूरी करता है यह शख्स। सोनू कुमार (Sonu Kumar) नाम का शख्स आखिर कितना लकी है। इसके बारे में तो आप करोड़पति शब्द सुन कर ही समझ गए होंगे। बहुत ही ज्यादा लकी है, सोनू कुमार नाम का शख्स। आखिर सोनू के करोड़पति कैसे बना? आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

रातों रात करोड़पति बना सोनू

आपको बता दें कि सोनू बिहार के औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। सोनू के बैंक खाते में मात्र 10 महीने के भीतर ही 1.25 करोड़ रुपए आ गए। मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार सोनू कुमार के खाते में ऑनलाइन मैथड से पैसे आये थे। खाते में पैसे आने की खबर मिलते ही सोनू नाम के इस शख्स ने सारे पैसे मोबाइल फोन के माध्यम से ही पहले एक अन्य खाते में ट्रांसफर किया। इसके बाद सारे पैसे मोबाइल फोन के माध्यम से ही निकल लिया।

पैसे आने की जानकारी देने से किया मना

मीडिया द्वारा मिल रही खबरों के अनुसार सोनू ने पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था। बीते 23 जून 2020 से अप्रैल 2021 के बीच सोनू कुमार के खाते में 1.25 करोड़ रुपये आए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही बैंक मैनेजर अमृत खलको ने सोनू कुमार को बुला कर पैसों के बारे में बातचीत कि लेकिन सोनू ने साफ साफ बैंक मैनेजर से कह दिया था कि उसके अकाउंट में इतने पैसे नहीं आये हैं और न ही उसे इन पैसों के बारे में जानकारी है।

Also Read:- यह महिला 10 साल में 25 मर्दों के साथ भागी मगर इस कारण उसका शौहर हर बार कर लेता कबूल…..

पुलिस को दी गई जानकारी

इतने पैसे आने के बाद दिल्ली तथा मुंबई की एक टीम लगातार सोनू के खाते पर नजर बनाए हुए है। निगरानी की टीम ने बैंक मैनेजर से बातचीत की लेकिन बैंक मैनेजर को जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने भी पैसों के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया। फिलहाल दिल्ली की निगरानी टीम ने सोनू से बातचीत की है। वहीं, रिसियप के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सोनू के खाते में आये 1.25 करोड़ रुपये की जानकारी मिली है। अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles