Tuesday, July 1, 2025
HomeDesh-Videsh"बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है": मीर यार बलूच का ऐलान, भारत से मांगा...

“बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है”: मीर यार बलूच का ऐलान, भारत से मांगा समर्थन

"Balochistan is Not Pakistan": Mir Yar Baloch Declares Independence

“बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है”: मीर यार बलूच ने की आजादी की घोषणा, भारत से मांगा समर्थन

इस्लामाबाद/बलूचिस्तान:
पाकिस्तान के लिए एक और बड़ा झटका सामने आया है। बलूचिस्तान में बलूच नेताओं ने खुलेआम पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का ऐलान करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि “बलूचिस्तान पाकिस्तान नहीं है”। बलूच राष्ट्रवादी नेता मीर यार बलूच ने बुधवार को पाक सेना के अत्याचार, जबरन गायब किए गए लोगों और मानवाधिकार उल्लंघनों का हवाला देते हुए बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा की।

Also Read This:- Kirana Hills Radiation Leak? अमेरिका का बयान और भारत की सफाई | Operation Sindoor 2025

“हम पाकिस्तानी नहीं, बलूचिस्तानी हैं”

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मीर यार बलूच ने लिखा,

“तुम मारोगे, हम निकलेंगे। हम नस्ल बचाने निकले हैं, आओ हमारा साथ दो।”

उन्होंने भारतीय मीडिया, यूट्यूबर्स और बुद्धिजीवियों से आग्रह किया कि वे बलूचों को “पाकिस्तान के अपने लोग” न कहें। उन्होंने कहा,

“हम पाकिस्तानी नहीं हैं। पाकिस्तान के अपने लोग पंजाबी हैं, जिन्होंने बलूचों की तरह बमबारी, नरसंहार और अपहरण का दर्द नहीं झेला।”

भारत से मिला नैतिक समर्थन, पीओके छोड़ने की भी मांग

मीर यार बलूच ने भारत सरकार के पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) पर लिए गए सख्त रुख का भी स्वागत किया और कहा कि बलूचिस्तान इस फैसले का पूरा समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि

“अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर दबाव बनाए ताकि वह पीओके को खाली करे और 1971 जैसा अपमान दोहराने से बचे।”

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की लालची सेना आम नागरिकों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है और इसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

बलूचिस्तान: एक भूला हुआ संघर्ष

बलूचिस्तान में पिछले कई दशकों से अलगाववाद की आग सुलग रही है। यहां के लोगों को जबरन गायब किया गया, आवाज उठाने वालों को मार दिया गया और स्वतंत्र मीडिया तक को पहुंच नहीं दी जाती।

मीर यार बलूच ने दुनिया से अपील करते हुए कहा कि

“अब दुनिया चुप नहीं रह सकती। बलूचों को पाकिस्तान का हिस्सा मानना एक ऐतिहासिक भूल है। हमारी स्वतंत्रता की मांग वैध है और हमें अंतरराष्ट्रीय मान्यता चाहिए।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular