New Zealand

New Zealand: न्यूजीलैंड 50 लाख के करीब की आबादी वाला देश है। आपको बता दें कि यह देश भारत से 12 गुना छोटा है। आखिर इतना छोटा देश कैसे वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स तैयार कर रहा है। उनके क्रिकेटर्स दुनिया में अपना लोहा मनवा रहे हैं। बीते दिन हुए भारत और न्यूजीलैंड के सेमी फाइनल मुकाबले में इस टीम ने भारत को ऐसे चुनौती दी कि कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि मनो भारतीय टीम यह मैच हार जाएगी। आखिर कैसे यह छोटा सा देश वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स को तैयार कर रहा है।

क्रिकेट का इतिहास

1700 के दशक की शुरुआत में ब्रिटिशर्स ने क्रिकेट को भारतीय लोगों को क्रिकेट से मिलवाया। लिखित तौर पर भारत में क्रिकेट खेले जाने का उदाहरण 1721 में मिला था। ईस्ट इंडिया कंपनी के अंग्रेजी नवाकों ने बड़ौदा के पास मनोरंजन के लिए क्रिकेट खेला था। भारत का पहला क्रिकेट क्लब, कलकत्ता क्रिकेट क्लब 1993 में स्थापित किया गया।

वहीं न्यूजीलैंड New Zealand) में क्रिकेट भारत से कई दशकों के बाद पहुंचा। मगर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसलिंग से न्यूजीलैंड का संपर्क भारत से पहले हो गया। बता दें कि साल 1920 में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का गठन किया गया। वहीं 1926 में न्यूजीलैंड आईसीसी का मेंबर बन गई। न्यूजीलैंड के लोगों के बीच क्रिकेट का उतना ही क्रेज है जितना कि भारतीय लोगों के बीच है।

क्रिकेट में कैसे मजबूत है New Zealand के पैर

न्यूजीलैंड क्रिकेट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। हालांकि इस देश में और भी कई खेल लोकप्रिय है। मगर लोकप्रियता के मामले में क्रिकेट सबसे आगे है। न्यूजीलैंड में अक्सर घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। हर राज्य की अपनी टीम है। 70 से ज्यादा ऐसे मैदान है जहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला जाता है। क्रिकेट को छोटे बच्चों में लोकप्रिय करने के लिए एक खास प्रोग्राम मिलो कीवि क्रिकेट चलाया जाता है। इतना ही नहीं लिंकन यूनिवर्सिटी में हाई परफार्मेंस क्रिकेट ट्रेंनिंग सेंटर्स है जहां लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट ट्रेनिंग दी जाती है। आपको बता दें कि न्यूजलैंड में 13,000 से ऊपर रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं। जो घरेलु क्रिकेट से लेकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं।

यहां क्रिकेट में काफी पैसा निवेश किया जाता है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उनकी सबसे ज्यादा कमाई ब्रॉडकास्टिंग राइट्स के जरिए होती है। इतना ही नहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पास 10 से अधिक स्पॉन्सर हैं। न्यूज़ीलैंड अपने खिलाड़ियों को काफी पैसा देती है। यही वजह है की न्यूज़ीलैंड के पास इतने अच्छे खिलाड़ी मौजूद है।

यह भी पढ़ें: हर महीने पत्नी को इतने पैसे देते हैं Mohammed Shami, बोली, “नहीं हो पाता गुजारा”

By O News