Categories: Politics

गुजरात निकाय चुनावों में BJP का परचम, देखें पूरे आँकड़े..

गुजरात के गाँधीनगर नगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 44 सीटों में से 41 सीटें अपने नाम की है। कॉन्ग्रेस को 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा। भाजपा के दफ्तर गुलजार हो उठे हैं और गुजरात की राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। नए-नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल की भी ये पहली चुनावी परीक्षा थी, जिसमें उन्होंने जम कर मेहनत की थी।

गुजरात के अगले विधानसभा चुनाव पर AAP की नजर थी और सूरत नगरपालिका के चुनाव में अच्छे प्रद र्शन के बाद उसे गाँधीनगर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यहाँ लोगों ने भाजपा को ही अपनी पहली पसंद बताया है। भाजपा ने थारा नगर पालिका में 24 में से 20 सीटों पर बड़ी जीत मुकम्बल की है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की 8 में से 5 सीटों पर जीत मुकम्बल की है। साथ ही तालुका पंचायत की 45 सीटों में से 28 पर जीत मुकम्बल की है।

जनसंवाद से भाजपा ने फिर एक बार कर दिया साबित

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुजरात के मतदाताओं को नरेंद्र मोदी साहब पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि ये अमित शाह का गृह निर्वाचन क्षेत्र है। वो अक्सर कई कार्यक्रमों के जरिए यहाँ की जनता के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य का भाजपा को फायदा मिला है।

कुल मिला कर देखें तो पूरे गुजरात में जहाँ-जहाँ नगरपालिका चुनाव हुए हैं, वहाँ 128 में से 99 सीटें भाजपा ने अपने नाम की है।

चुनाव कोई भी हो उसमें सभी पार्टियाँ चाहती हैं कि उनकी ज़्यादा से ज़्यादा सीटें आए। जनसंवाद का सहारा लिया जाता है। अंततः जीत तो दर्ज उसी की होती है जो जनता के दिल तक अपनी बात पहुँचाये। भारतीय जनता पार्टी ने फिर से शायद यही किया है।

News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago