21.6 C
New York
Thursday, September 19, 2024

Buy now

World Youngest billionaire: यह है दुनिया का सबसे कम उम्र का अरबपति,जानिए कितनी संपत्ति का है मालिक

World Youngest billionaire: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है Elon Musk जिनकी कुल संपत्ति 244.4 अरब डॉलर है। Elon Musk 52 साल के हैं। वहीं मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के लिस्ट में शुमार हैं। उनकी कुल संपत्ति 92.8 अरब डॉलर है। बता दें कि मुकेश अंबानी की उम्र 66 साल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति का नाम बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र 19 साल है और महज 19 साल की उम्र में वे अरबों के दौलत के मालिक हैं।

क्लेमेंटे डेल वेचियो ने फोर्ब्स की 2023 की अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। बता दें कि क्लेमेंटे डेल वेचियो इटली के हैं। उनके पिता लियोनार्डो डेल वेचियो दुनिया की सबसे बड़ी चश्मा कंपनी एसिलोरलग्जोटिका के चेयरमैन थे। साल 2022 में लियोनार्डो डेल वेचियो का निधन हो गया। लियोनार्डो डेल वेचियो की कुल संपत्ति 25.5 बिलियन डॉलर है। उनकी मृत्यु के बाद उनकी संपति उनके 6 बच्चों में बांट दी गई। बता दें कि क्लेमेंटे डेल वेचियो उनके पिता की मृत्यु के बात उनकी लग्जमबर्ग स्थित कंपनी डेल्फिन में 12.5% हिस्सेदारी मिली है।

World Youngest billionaire: दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपति

आपको बता दें कि मौजूदा समय में उनके पास 4 अरब डॉलर यानि की 3328 करोड़ की संपत्ति है। फोब्स की लिस्ट में वे 818वें रैंक पर हैं। 19 साल के इस अरबपति के पास इटली के मिलान में स्थित एक आलीशान घर है। क्लेमेंटे अभी भी पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रुचि है।

यह भी पढ़ें: क्या डूब जाएगा x? Elon Musk को हो रहा नुकसान, यह है वजह

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles