NIA: भारत और पाकिस्तान के बीच के आपसी संबंध लगातार खराब हो रहे है। इसके बाद से ही NIA हरकत में आ गई है। भारत और कनाडा के बढ़ते विवाद के बीच राष्ट्रिय जांच एजेंसी ने सख्त रुख कर लिया है। कनाडा,अमेरिका, ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों में भारत के खिलाफ साज़िश रच रहे अफगानिस्तानी आतंकियों के खिलाफ NIA ने अपनी कमर कस ली है। NIA खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन में जुट गया है। NIA में 7 नए पद तैयार किए गए है। केंद्रीय गृह मंतालय की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है।
NIA में तैयार हुए 7 नए पद
अफगानिस्तानी आतंकियों के खिलाफ NIA ने अपना रवैया सख्त कर लिया है। NIA में सात नए पद तैयार किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंतालय ने उन पदों को तैयार करने की मंजूरी दे दी है। NIA में सहायक महानिर्देशक का नया पद तैयार किया गया है। अन्य पदों पर अधिकारीयों की नियुक्ति भी कर दी गई है। खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या करने के बात भारत और कनाडा के बीच के संबंध के खराब हो गए है। नीज्जर के हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री ने सार्वजानिक रूप से यह दावा किया है की निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है।
NIA ने लिया बड़ा एक्शन
भारत और कनाडा के बिच बढ़ते विवाद के बाद NIA सक्रिय हो गई है। इसके बाद NIA ने 43 आतंकियों की लिस्ट उनके तस्वीरों के साथ जारी की थी। इस लिस्ट में मौजूद बहुत से आतंकी कनाडा में हैं। भारत का कहना है की कनाडा ने देश के प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह दी है। इस मामले को लेकर विवाद बढ़ते जा रहे है। इतना ही नहीं पिछले मार्च सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास पर हमले को अंजाम देने वाले 19 आरोपी और खालिस्तानी आतंकवादियों की संपत्ति जब्द कर ली गई है।