17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

France पुलिस ने एक बुर्काधारी महिला को मारी गोली,स्टेशन पर जोर-जोर से चिल्ला रही थी ‘अल्लाह हू अकबर’

France: फ्रांस में एक हिजाब पहनी महिला को पुलिस के द्वारा गोली मारे जाने की खबरआ रही है। यह घटना 31 अक्टूबर की है। रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस पुलिस ने एक बुर्काधारी महिला को गोली मार दी। महिला पर गोली चलाने का कारण यह था कि उस महिला का रवईया काफी उग्र था। वह जोर-जोर से चिल्लाकर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगा रही थी। मेट्रो स्टेशन पर मजूद लोगों के अनुसार वह नकाब धारी महिला खुद को बम से उड़ाने की धमकी दे रही थी। उस महिला को काबू में लाने के लिए पुलिस ने उसपर गोली चला दी। इस मामले में जांच चल रही है।

France: बुर्काधारी महिला को क्यों मारी गोली

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस (Bibliotheque Nationale de France) स्टेशन पर बुर्काधारी महिला अचानक काफी उग्र हो गई। वह महिला जोर-जोर से चिल्लाकर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगा रही थी। वह महिला कह रही थी कि,‘तुम सब मरने वाले हो’। मेट्रो स्टेशन पर मौदूज यात्रियों ने इसकी सुचना पुलिस को दी।

पुलिस फ़ौरन मौके पर आई। उस महिला को काबू में लाने की कोशिश की गई। खतरे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उस महिला पर गोली चला दी। महिला को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया है। इसके बाद पुलिस ने मेट्रो स्टेशन खली करवाया। रिपोर्ट के मुताबिक जांच में उस नकाबपोश महिला के पास से किसी भी तरह का हथियार नहीं मिला है।

13 अक्टूबर को हुआ था स्कूल पर हमला

बता दें कि फ्रांस में एक स्कूल टीचर कि हत्या के बाद यहाँ की पुलिस हाई अलर्ट पर है। बीते 13 अक्टूबर को यहां पर एक स्कूल टीचर की हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने स्कूल में घुसकर टीचर और बच्चों पर हमला किया था। इस हमले में एक टीचर की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार हमलावर ने ‘अल्लाह हू अकबर’ कहकर स्कूल पर हमला किया था। इस घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर थी। उन्होंने खतरें की आशंका को भांपते हुए पुलिस ने उस नकाबपोश महिला पर गोली चलाई। सरकारी प्रवक्ता के बयान के मुताबिक इस मामले में दो तरह कि जांच हो रही है। एक उस महिला के खिलाफ और दूसरी पुलिस के हथियार चलाने के मामले में। जांच से यह पता लगाया जाएगा कि क्या पुलिस का उस महिला पर गोली चलाना एक सही निर्णय था?

यह भी पढ़ें:क्या मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal जाएंगे जेल? दिल्ली की राजनीति पर क्या होगा इसका असर?

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles