Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें की मुजफ्फरपुर में पोखरिया पीर सादपुरा में जहरीले पदार्थ पीने से दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के मोत के साथ तीन लोगों के आँखों की रोशनी भी चली गई। पुलिस की जाँच से यह बात सामने आयी है की उमेश शाह,पप्पू राम,राजू ,धर्मेंद्र और एक अन्य ने शुक्रवार की शाम को मिलावटी पय पदार्थ पीया था। उसी रात उनकी तबियत खराब हो गयी। तबियत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया। इलाज शुरू होने के महज आधे घंटे के बाद ही दो लोगों की मौत हो गई।
Bihar News: जहरीले पदार्थ पीने से हुई दो लोगों की मौत
इलाज के दौरान ही उमेश और पप्पू की मौत हो गई। वहीं बाकि बचे तीन लोगों की आँखों की रोशनी चली गई। पुलिस के प्रारंभिक जांच से यही पता चल पाया है की जहरीले पदार्थ पीने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी। और इसके बाद ही उन्हें हस्पताल ले जाया गया। यहाँ पर दो लोगों ने अपनी जान गवा दी जबकी तीन लोग अपनी आँखों की रोशनी गावं बैठे।
इस मामले में माँ और बेटी हुई गिरफ्तार
अवैध शराब का व्यापर करने वाले शिवचंद्र पासवान की तलाश की जा रही है। जिससे इन लोगों ने यह पाय पदार्थ लिया था। अभी शराब व्यापारी फरार है। मगर उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि शिवचंद्र पासवान की तलाश जारी है। एएसपी सरोज दीक्षित ने कहा की प्रारंभिक जांच से यह बात पता चली है की मौत मिलावटी पय पदार्थ पीने के बाद हुई है। तीन लोगों की आँखों की रौशनी चली गई है। उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच भेजा गया है। दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।