24.1 C
New York
Friday, September 20, 2024

Buy now

Animal Record: रिलीज होते ही एनिमल ने रचा इतिहास, तोड़ रहा रिकॉर्ड्स

Animal Record: रणबीर कपूर की फिल्म आज 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का लोगों को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। एनिमल को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं।

Animal Record: रिलीज होते ही अपने नाम किए रिकॉर्ड

आपको बता दें कि शुक्रवार को एनिमल के अधिकारी के एक हैंडल से इस बात की जानकारी दी गई की फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में एक मिलियन डॉलर का आगरा पर कर लिया है। आपको बता दे कि उत्तरी अमेरिका में यह रिकॉर्ड स्थापित करने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इस बात की जानकारी साझा करते हुए एनिमल के आधिकारिक एक हैंडल पर लिखा गया, इतिहास बन गया!! #एनिमल ने उत्तरी अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, इसका प्रीमियर शाम 5:30 बजे पीएसटी पर होगा! इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली हिंदी फिल्म! टूटेंगे और भी कई रिकॉर्ड!

एनिमल के सामने बिखरी “टाइगर 3”

बता दें कि 1 दिसंबर यानी कि आज यह फिल्म सिनेमाघर में रिलीज की गई है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने धमाका मचाया हुआ है। आपको बता दें कि फिल्म के कमाई की शुरुआती आंकड़ें सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मुताबिक एनिमल भारत में पहले दिन 60 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म के 100 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही है। इस आंकड़ों को देखते हुए लग रहा है कि रणबीर कपूर की एनिमल ने “टाइगर 3” को पछाड़ दिया है।

‘एनिमल’ को कबीर सिंह डायरेक्ट करने वाले संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। रणबीर कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर के अलावा ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर, शक्ति कपूर सहित कईं स्टार ने अहम भूमिका निभाई है। ये फिल्म आज हिंदी के अलावा तमिल, तुलुगु, मलयालम और कन्नड भाषा में रिलीज की गई है।

यह भी पढ़ें: Animal Social Media Review: रणबीर कपूर के पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस ने मचाया गदर, रिलीज होते ही लूट रहा है वाह-वाही

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles