Seema haider Case

Seema haider Case: एक समय में सीमा हैदर न्यूज़ में छाई हुई थी। सीमा हैदर वही है जो पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन के लिए हिन्दुस्तन आ गई थी। यहाँ पर सीमा ने सचिन से शादी कर ली। अब सीमा खुद को के भारतीय कहती है। सीमा हर हिंदू त्यौहार मानती दिखती है। सचिन से शादी करने के बाद सीमा कहती है कि वह पूरी तरह से सचिन की हो गई है। वे सचिन से प्यार करती है। वह पाकिस्तान छोड़कर सचिन के लिए इतनी दूर आई है। और अब हिंदुस्तान ही उसका घर है। मगर सीमा के इस बयान के बाद भी भारतीय एजेंसियां सीमा हैदर को लेकर जांच कर रही हैं। बता दें कि सीमा से मिले दस्तावेजों को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने पाकिस्तान एंबेसी को सत्यापन के लिए करीब 2  महीने पहले भेजा था। मगर पाकिस्तान एंबेसी की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Seema haider Case: सीमा सचिन का मामल

सीमा सचिन की प्रेम कहानी एक समय में मीडिया में छाई हुई थी। बता दें कि सीमा और सचीन का संपर्क ऑनलाइन PUBG खेलने के दौरान हुआ था। धीरे-धीरे उनकी बात-चीत होने लगी। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो हो गया। सचिन के प्यार में सीमा शरहद पार कर नेपाल के राश्ते से भारत आ गई। जब इसकी सुचना पुलिस को लगी तो उन्होंने सीमा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद सीमा को जमानत पर छोड़ा गया। पुलिस के जांच में सीमा के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं निकला जिसके दम पर उसे गिरफ्तार किया जाए। सीमा सचिन की प्रेम कहानी को देश की मीडिया ने ही नहीं बल्कि विदेश की मीडिया ने भी कवर किया। देखते-देखते वह सेलिब्रिटी बन गई। सीमा ने यह भी कहा कि अब हिंदुस्तान ही उसका घर है। मगर भारतीय एजेंसी ने जांच जारी रखा है।

शुरुआत में सीमा हैदर मामले की जांच रबूपुरा थाने को सौंपी गई थी, लेकिन फिर जांच को ट्रांसफर कर जेवर थाने को सौंप दिया गया था। जेवर थाना पुलिस ने सीमा के सभी दस्तावेज इकठ्ठा किए। सीमा हैदर के पास से मिले दस्तावेजों को पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क कर सत्यापन के लिए भेजा ताकि उन्हें सीमा के बारे में जानकारी मील सके। मगर 2 महीने से भी अधिक का समय बीत चूका है और पाकिस्तान की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। पुलिस ने रिमाइंडर भेजते हुए उनसे दुबारा जवाब मांगा है।

जवाब न मिलने की वजह से जांच पड़ी धीमी

इस पुरे मामले में जेवर थाना पुलिस ने बताया कि सीमा हैदर के दस्तावेजों के मामले में पाकिस्तानी एंबेसी से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। जिसकी वजह से जांच धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है। लेकिन दूसरे पहलूओं पर हम अभी भी जांच कर रहे हैं। जांच बिल्कुल सही दिशा में जा रही है।

यह भी पढ़ें: Most Polluted Cities In The World: ये हैं दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहर,राजधानी दिल्ली लिस्ट में सबसे ऊपर

By O News